22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

पुलिस से बोला शख्स मामी को भगा ले गया भांजा, पत्नी बोली- मैं अब उसी की हो चुकी हूं…

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक शख्स के होश तब उड़ गए जब उसने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखवाई।
2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 28, 2018

omg

पुलिस से बोला शख्स मामी को भगा ले गया भांजा, पत्नी बोली- मैं अब उसी की हो चुकी हूं...

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक शख्स के होश तब उड़ गए जब उसने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखवाई। शख्स ने अपने ही भांजे पर मामी को भगाने का आरोप लगाया। इसके कुछ ही देर बाद महिला थाने पहुंची और ऐसी बातें कहीं की पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, महिला खुद ही लापता हुई थी। जब महिला से कहा गया कि वह अपने पति के साथ जाए तो भी उसने इनकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, महिला का 21 साल के अपने ही भांजे से अफेयर है। वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। महिला ने पुलिस से बताया कि उसने कई बार पति से तलाक के देने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। आखिर में उसने अपने भांजे के साथ भागने का फैसला ले लिया।

महिला का भांजे पर आया दिल

बताया जा रहा है कि महिला का अपने भांजे पर दिल आ गया था और उसने उसे फंसाने के लिए धोखे से उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद उसे लेकर फरार हो गई। महिला का कहना है कि उसने अपने भांजे के साथ शादी कर ली है और वह अब उसी के साथ रहना चाहती है।

अभी भी पत्नी को साथ रखना चाहता है पति

दूसरी तरफ महिला के पति का कहना है कि वह अभी भी अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है। उसका कहना है कि पत्नी बहकावे में आकर ऐसा कर रही है। वह उसे अपनी पत्नी के रूप में रखने के लिए तैयार है, जबकि महिला का कहना है कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है।

पुलिस ने कहा- दोनों बालिग है, नहीं हो सकती कार्रवाई

इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला और उसका भांजा दोनों ही बालिग है और खुद की जिंदगी का फैसला कर सकते हैं। इसलिए उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है। वहीं, महिला अपने दोनों बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ चली गई।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग