16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घोड़े की तरह दौड़ती है ये महिला, VIDEO देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किया महिला का अजबगजब वीडियो घोड़े की तरह दौड़ती महिला का वीडियो वायरल

2 min read
Google source verification
Woman runs and jumps like a horse bizarre video went viral

घोड़े की तरह दौड़ती है ये महिला, VIDEO देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली। हम इंसान जानवरों से कई तरह से अलग होते हैं। लेकिन एक चीज है जो हमें उनसे एकदम अलग बनाती है और वो है उनके चलने का तरीका। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नॉर्वे ( Norway ) की रहने वाली एक महिला बिलकुल घोड़े की तरह दौड़ती है। यह महिला एकदम घोड़े की तरह चार पैरों पर दौड़ती है।

इस शख्स ने 365 रुपए में खरीदा था एक एंटिक कटोरा, नीलामी में बिका लाखों का

View this post on Instagram

Here is my first video.

A post shared by Ayla (@_jump_to_the_stars_and_back_) on

अयला Ayla नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस महिला के कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इस इंस्टाग्राम अकाउंट में अब तक केवल आठ वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इन वीडियो को कई लोग देख भी चुके हैं। वीडियो देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि नॉर्वे यह महिला ठीक घोड़े की तरह कैसे दौड़ लेती है। खास बात यह है कि यह महिला बेहद तेज रफ्तार से दौड़ती है। सोशल मीडिया ( social media ) पर इस महिला का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

पक गई आमों की मलिका 'नूरजहां', आखिर क्या खासियत है कि पकने से पहले ही हो जाता है बुक

View this post on Instagram

💚☘️

A post shared by Ayla (@_jump_to_the_stars_and_back_) on

बता दें कि इस हैरान कर देने वाली महिला के बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। कई वेबसाइट इस महिला को इंटरनेट सेंसेशन बता रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के दौड़ने का पहला वीडियो जर्मनी में ट्विटर पर वायरल हुआ था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला खेतों, सड़कों पर पैरों और हाथों की मदद से कितनी आराम से दौड़ती और छलांग लगाती हुई नज़र आ रही है।

कुत्ता बना एक नवजात की जिंदगी का रखवाला, जानें पूरी कहानी

एक वीडियो में यह महिला एक नॉर्मल इंसान की तरह चलती नज़र आ रही है। फिलहाल इस वीडियो से यह तो साफ़ है कि महिला के शरीर में कोई विकार नहीं है। हां जिस तरह से यह महिला दौड़ रही है उससे साबित होता है कि यह एक अलग तरह की कला है।

इस समुदाय में होती है वर्जिनिटी टेस्ट की प्रथा, एक परिवार ने किया विरोध तो मिली ये सजा!