2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शख्स ने 365 रुपए में खरीदा था एक एंटिक कटोरा, नीलामी में बिका लाखों का

ब्रिटिश शख्स ने चीन की एंटीक शॉप से खरीदा था एक कटोरा दुर्लभ कटोरा निकला राजा योंगजेंग के समय का नीलामी में बिका 35 लाख रुपए में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 20 May 2019, 10:07 AM IST

chinese antique tea bowl of 20 pounds sold in 40,000 pounds at auction

इस शख्स ने 365 रुपए में खरीदा था एक एंटिक कटोरा, नीलामी में बिका लाखों में

नई दिल्ली। कहते हैं किस्मत चमकते देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ हुआ एक ब्रिटिश शख्स के साथ। न्यूयॉर्क ( new york ) के रहने वाले एक व्यक्ति ने 39 साल पहले सन 1980 में चीन ( China ) की एक एंटीक शॉप ( antique shop ) से 20 पाउंड यानी करीब 365 रुपए में एक कटोरा खरीदा था। समय के साथ उसे पता चला कि उसके द्वारा खरीदा हुआ कटोरा बेहद दुर्लभ है। हाल ही में जब इस दुर्लभ कटोरे ( Antique bowl ) की नीलामी हुई तब यह 35 लाख रुपए में बिका। इस शख्स को ज़रा सा भी अंदाज़ा नहीं था कि उसकी किस्मत ऐसे पलट जाएगी। बता दें कि सफेद रंग का यह कटोरा 4 इंच का है। जानकारों की मानें तो यह कटोरा सन 1723-35 के समय के राजा योंगजेंग के काल का है। खास बात यह है कि इस कटोरे पर योंगजेंग लिखा है।

इस समुदाय में होती है वर्जिनिटी टेस्ट की प्रथा, एक परिवार ने किया विरोध तो मिली ये सजा!

कटोरे पर राजा योंगजेंग का नाम अंकित होने की वजह से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह ज़रूर राजा योंगजेंग के लिए बनाया गया होगा। नीलामी के समय इस कटोरे की सबसे कम बोली 8,000 पाउंड लगभग 7.15 लाख रुपए तय की गई थी। लेकिन जब इस कटोरे की बोली लगनी शुरू हुई तो यह उम्मीद से 5 गुना महंगा नीलाम हुआ।

अफ्रीका के द्वीप के किनारों पर मिले दो सौ टन कचरे से निकल रही है अजीब चीजें

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कटोरा वहां मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र था। इस नीलामी का वेन्यू स्वॉर्डर्स फाइन आर्ट ऑक्सनियर्स गैलरी में था। दुर्लभ कटोरे की एक झलक पाने के लिए लोगों की कतार लगी थी। जानकारों की मानें तो इस कटोरे को बनाने के लिए जो मटेरियल इस्तेलम किया है वह बेहद ही अच्छा है क्यों कि इतना पुराना होने के बाद भी यह कटोरा आज भी अच्छी स्थिति में है।

जूते, पर्स या बैग के डिब्बे में मिलने वाले इस पैकेट को न समझें बेकार, फायदे जान करेंगे रह जाएंगे हैरान

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब