28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Ajab Gajab / OMG! बाथरूम में नहा रही थी महिला, फट गया पेट और आंत आ गई बाहर

OMG! बाथरूम में नहा रही थी महिला, फट गया पेट और आंत आ गई बाहर

स्कॉटलैंड के मेक्डफ शहर का है मामला महिला ने कहा वो बेहद डर गई थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 25 Dec 2019, 4:21 PM IST

woman was bathing burst stomach and intestines came out

woman was bathing burst stomach and intestines came out

नई दिल्ली: एक लड़की जब मां बनती है तो उसके लिए ये बड़ा संघर्ष भरा समय होता है, लेकिन जब वो मां बन जाती है उसके बाद उसका संघर्ष और बढ़ जाता है, क्योंकि बच्चे के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना। लेकिन हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मां बनी लेकिन उसके 5 दिन बाद उसकी आंत ( Intestine ) पेट से बाहर आ गई। चौंकिए मत, ऐसा सच में हुआ है। चलिए आपको पूरा मामल विस्तार से समझाते हैं।

दूल्हा बनने से पहले ही निकली युवक की अर्थी, कुत्ते ने पहचाना किसने किया था कत्ल

दरअसल, मामला है स्कॉटलैंड के मेक्डफ शहर का। जहां 38 साल की मेल ब्रेमनर नाम की एक महिला मां बनने के 5 दिन बाद जब नहा रही थी, तो उसके साथ एक घटना हो गई। महिला जैसे ही शैंपू लेने के लिए नीचे झुकी तो अचानक उसका पेट फट गया और उसके पेटी का आंत उसके हाथ में आ गई। महिला किसी तरह बाहर आई और सोफे पर बैठ गई। वहीं महिला के पति एडन जॉनसन ने डॉक्टर को कॉल किया, जिसके बाद महिला को एयरलिफ्ट करके तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। महिला ने अपने पहले बच्चे यानि बेटी नादी को सिजोरियन डिलीवरी के जरिए जन्म दिया था। महिला के पेट में टांके लगे हुए थे, लेकिन जब वो शैंपू लेने झूकी तो वो टांके खुल गए।

पालतू डॉग ने प्यार से चाटा हाथ, लेकिन तड़प-तड़प कर मालिक की हो गई मौत...

वहीं अस्पताल में डॉक्टर्स ने उनकी दोबारा सर्जरी करते हुए उनकी बाहर आई आंत अंदर कर दी। कुछ दिनों बाद होने हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और डॉक्टर ने कहा कि अगर पूरी तरह से स्वस्थ हैं।इस घटना के कुछ दिनों बाद महिला ने अपना सोशल मीडिया पर अपना एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सिजेरियन डिलीवरी इतनी आसान नहीं होती, जितना डॉक्टर उसे बताते हैं।महिला ने बताया कि उस हादसे के दौरान इतना डर गई थी कि उस दौरान उन्हें केवल भगवान ही याद आ रहा था। मेल के मुताबिक, हादसे के बाद मैं बाहर आकर बैठ गई थी, और मेरा पेट और उसके अंदर का सामान मेरे हाथ में था। उस वक्त मेरी आंखों के सामने सबकुछ घूम सा रहा था। वो काफी डरावना एक्सपीरियंस था। मुझे भयानक दर्द हो रहा था।