
women used to call the farmhouse on the pretext of treatment then this doctor used to kill
नई दिल्ली: डॉक्टर ( Doctor ) को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है क्योंकि वो इंसानों को नया जीवन देता है। मेडिकल साइंस की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। डॉक्टर्स लोगों की सेवा करते हैं, उनका इलाज करते हैं, लेकिन एक डॉक्टर ने इन सब परिभाषओं को जैसे किसी गड्डे में दफन कर दिया। जिस डॉक्टर की हम बात कर रहे हैं वो सनकी डॉक्टर था। इसलिए लोगों और मीडिया ने इसे 'डॉक्टर डेथ' नाम दिया। ये डॉक्टर खुद लोगों की जान लेने लगे और इसकी भनक किसी को नहीं होती थी।
नाम संतोष पाल, जिस पर आरोप है कि उसने 5 महिलाओं और 1 पुरुष का कत्ल किया। संतोष सतारा जिले में डोम नाम की जगह पर रहा करता था और वहीं बगल के एक अस्पताल ( Hospital ) में काम करता था। जब साल 2016 में दादर से उनकी गिरफ्तारी हुई, तो ऐसे-ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हुए जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए थे। बात जून 2016 की है जब सतारा के वाई नाम की जगह से 49 साल की आंगनबाड़ी शिक्षिका मंगला जेधे अचानक से गायब हो गई। घरवालों को शक था कि इसमें संतोष का हाथ है। संतोष एक भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता था। वहीं मंगला के घरवालों ने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इससे पहले थाने के इंचार्ज के खिलाफ संतोष भ्रष्टाचार का मामला उजागर कर चुका था, इसलिए पुलिस भी उस पर हाथ डालने से कतरा रही थी। हालांकि, बाद में जब पुलिस पर दबाव बड़ा तो उन्होंने संतोष को पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलवाया। पूछताछ हुई लेकिन उसने पुलिस को ही घुमा दिया और पुलिस के पास कोई सबूत भी नहीं था, इसलिए पुलिस ने उसे छोड़ दिया। वहीं जब पुलिस ने मंगला के मोबाइल की जांच की तो मोबाइल ज्योत मांद्रे नाम की नर्स से मिला।
वहीं जब ज्योति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि संतोष ने मंगला का खून करके अपने फार्म हाउस में ही दफना दिया है। पुलिस वहां पहुंची और खुदाई में उन्हें कंकाल मिला, फॉरेसिंग जांच में पता चला कि वो कंकाल मंगला का है। पुलिस ने फरार संतोष को 11 अगस्त को दादर से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वो अब तक 6 लोगों को मार चुका है। साल 2003 में उसने पहला कत्ल किया था। वो पहले इलाज के बहाने अपने फार्महाउस बुलाता था और फिर एक इंजेक्शन देता था। हालांकि, इस दौरान उन लोगों का शरीर काम करता था, लेकिन संतोष उन्हें अपने फार्महाउस के नीचे दबा देता था और ऊपर से एक नारियल का पेड़ लगा देता था। वहीं पुलिस ने जब फार्महाउस में खुदाई की तो उन्हें 5 और कंकाल मिले। वहीं उसने पुरुष की लाश को एक तलाब में फेंक दिया था। यही नहीं वहां दुर्गंध न आए। इसलिए उसने वहां एक पोल्ट्री फॉर्म खोल लिया था। वहीं ज्योति ने भी संतोष का साथ दिया था। फिलहाल दोनों जेल में हैं और मामले की सुनवाई चल रही है। लेकिन इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया था।
Published on:
24 Jan 2020 04:35 pm
