अजब गजब

इस देश में पत्नी का जन्मदिन भूलना है मना, भूल गए तो हो सकती है जेल की सजा

Forgetting Wife's B'day is Illegal: दुनिया के हर देश में अलग-अलग नियम कानून होते हैं। कई देशों में बहुत-सी बातों को लेकर अजीबोगरीब नियम और कानून बने हैं। आज हम आपको ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर पत्नी के जन्मदिन को भूलना एक जुर्म होता है।

2 min read
Feb 12, 2023
You can be jailed if you forget your wife’s birthday in Samoa

Forgetting Wife's B'day is Illegal: दुनिया के विभिन्न देशों में अलग-अलग नियम क़ानून हैं। समाज में नियम और कानून के होने का मतलब सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए होता है। हालांकि कई देश अपने हिसाब से भी नियम को लागू करते हैं। हालांकि, कुछ देशों में ऐसे अजीब-ओ-ग़रीब नियम-क़ानून हैं जिनके बारे में सुनकर ही दिमाग़ चकरा जाए। तो वहीं, दुनिया के कई देश ऐसे भी हैं जहां ऐसे कानून है जिसे जानकर आपको हंसी आ जाएगी। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अगर आप अपनी पत्नी का बर्थडे भूल जाते हैं तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।


हो सकती है पांच साल की जेल


अगर आपकी शादी हो गई है, तो आप जानते ही होंगे कि अपनी पत्नी का जन्मदिन याद रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप गलती से भी कभी अपनी पत्नी का जन्मदिन भूले होंगे, तो पूरा दिन कितनी मुसीबत उठानी पड़ी होगी। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी की दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां अगर आप अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल गए, और यदि पत्नी ने इसकी शिकायत कर दी तो पति को पांच साल तक जेल हो सकती है।

यह भी पढ़ें: भारत के इस गांव को कहा जाता है दामादों का गांव, जानें क्या है इसके पीछे की वजह


कई देशों में सालों पुराने कानूनों का हो रहा अभी भी पालन


दुनिया के अलग-अलग देशों में कई ऐसे कानून बनाए गए हैं जो सालों पुराने हैं। ये कानून उस समाज के हिसाब से बनाए गए थे मगर इनका पालन आज भी किया जा रहा है। बदलते वक्त के साथ इन कानूनों को बदला ही नहीं गया जिसके चलते आज के वक्त में ये दुनियाभर के लोगों को चौंकाने का काम करते हैं।


गलती दोहराने पर होती है जेल


दरअसल हम बात कर रहे हैं, प्रशांत महासागर के पॉलिनेशियन क्षेत्र में एक छोटा सा देश है जिसका नाम सामोआ है। ये एक आइलैंड देश है जो अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। मगर यह देश अपने इस अजीबोगरीब कानून की वजह से भी चर्चा में रहता है। बताया जाता है कि सामोआ में जो पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाते हैं, उन्हें पहली बार वार्निंग दी जाती है। अगर वह अगली बार अपनी इसी गलती को दोहरातें हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: दुनिया के 10 अजीबो-गरीब कानून, जिन्हें पढ़कर आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Published on:
12 Feb 2023 05:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर