31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवल गर्भावस्था ही नहीं, पीरियड्स मिस होने के ये भी हो सकते हैं बड़े कारण

विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा वर्कआउट करने से आपका पीरियड साइकिल और ओव्यूलेशन प्रभावित हो सकता है। क्योंकि ज्यादा एक्सरसाइज करना पिट्यूटरी और थायराइड हार्मोन में परिवर्तन का कारण बन सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 6 Mar 2022, 11:19 PM IST

skipped periods causes, skipped periods reasons, periods missing reasons in hindi, women health care, women's health care tips, पीरियड्स मिस होने के कारण,

केवल गर्भावस्था ही नहीं, पीरियड्स मिस होने के ये भी हो सकते हैं बड़े कारण

यूं तो महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान कई शारिरिक और मानसिक समस्याओं को झेलना पड़ता है। लेकिन फिर भी हर महीने समय पर पीरियड्स आना उनकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। हालांकि प्रेग्नेंट होने पर आपके पीरियड्स मिस हो सकते हैं। लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट नही हैं तो ये आपके लिए एक चिंता का विषय बन सकता है कि आखिर आपके पीरियड्स मिस कैसे हुए। तो आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के अलावा पीरियड्स मिस होने के कौन से बड़े कारण हो सकते हैं...

1. वजन में बदलाव होने पर
जिन लोगों का वजन काफ़ी अधिक या कम होता है, उनका पीरियड साइकिल इससे काफी प्रभावित हो सकता है। वहीं अगर हाल ही में आपने अपने वजन में भारी परिवर्तन महसूस किया है तो यह भी आपके पीरियड्स मिस होने का एक कारण हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मोटापे से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोंस के साथ फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

2. हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के कारण
विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा वर्कआउट करने से आपका पीरियड साइकिल और ओव्यूलेशन प्रभावित हो सकता है। क्योंकि ज्यादा एक्सरसाइज करना पिट्यूटरी और थायराइड हार्मोन में परिवर्तन का कारण बन सकता है। हालांकि रोजाना 45 से 60 मिनट का व्यायाम तो सभी के लिए करना फायदेमद होता है। परंतु यदि आप इससे अधिक समय तक एक्सरसाइज करने का सोच रहे हैं तो किसी हेल्थ केयर या फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें लें।

3. तनाव में रहने से
तनाव चाहे शारिरिक हो या मानसिक, ये आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है। इसलिए जो महिलाएं अक्सर तनाव में रहती हैं, उन्हें भी अपने मासिक धर्म में गड़बड़ी नजर आ सकती है। क्योंकि अधिक तनाव आपके पीरियड्स साइकिल और ओव्यूलेशन को कंट्रोल करने वाले हार्मोन को बहुत प्रभावित करता है। जिससे आपके पीरियड्स मिस हो सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। । किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

यह भी पढ़ें: इन भूरे रंग के बारीक दानों में छिपे हैं सेहत के कई राज, माइग्रेन से लेकर दाद की समस्या में दिलाए राहत

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।