Pregnancy Test Kit in Hindi: साथी से सम्बन्ध स्थापित करने के बाद अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर पशोपेश में रहती हैं कि अगर पीरियड्स मिस हो गए हैं तो उसके कितने दिन बाद टेस्ट करने पर ठीक परिणाम मिलेगा। दरअसल, प्रेगनेंसी तभी कन्फर्म मानी जा सकती है जब महिला के ब्लड में HCG हॉर्मोन मिले। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में 6 से लेकर 7 दिन तक लग सकते हैं।