1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजनेस शुरू करने के डर से पाएं छुटकारा

अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको शुरुआत के अपने डर से छुटकारा पाना होगा।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Oct 30, 2017

successful business

successful business

अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको शुरुआत के अपने डर से छुटकारा पाना होगा।
बिजनेस शुरू करना अपने आप में बड़ा रिस्क है, हालांकि हर कोई यह रिस्क उठाने की हिम्मत नहीं रख पाता। अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपने डर से निजात पानी होगी। आपको खुद को यह समझाना होगा कि बिजनेस शुरू करने के लिए आपको हिम्मत की जरूरत है और आप रिस्क उठा सकते हैं। इसके बाद आपको हिम्मत दिखाते हुए बिजनेस की शुरुआत की ओर पहला कदम उठाना होगा। जानिए, आप कैसे पा सकते हैं अपने इस शुरुआत के डर से छुटकारा -

साध्य लक्ष्य निर्धारित करें

जब भी आप कोई बिजनेस शुरू करने की सोचें तो अपने लिए ऐसे लक्ष्य निर्धारित करें जिन्हें आप हासिल कर सकते हों। अगर आप अपने लिए बहुत कठिन लक्ष्य तय करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको बिजनेस शुरू करने से पहले विफल होने का डर लगेगा। इस विफलता के डर की वजह से आप अपना बिजनेस कभी शुरू ही नहीं कर पाएंगे, सफलता तो दूर की बात है।

बिजनेस कम्यूनिटी तैयार करें

बिजनेस शुरू करने के लिए एक अहम चीज है अपनी कम्यूनिटी की पहचान करना और उसे बनाना। इस कम्यूनिटी में आपके इन्वेस्टर्स, पार्टनर्स और कस्टमर्स शामिल हो सकते हैं। जब आपको पता होगा कि आपका साथ देने के लिए कुछ लोग हमेशा आपके साथ होंगे तो आपका विश्वास बढ़ेगा और आप बिना किसी डर के हिम्मत के साथ बिजनेस शुरू कर सकेंगे।

परफेक्ट वर्क-लाइफ बैलेंस के पीछे न भागें

कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले आपको इस विचार को त्यागना होगा कि वर्क-लाइफ बैलेंस परफेक्ट हो सकता है। बिजनेस के दौरान हो सकता है कि आपको अपने काम को ज्यादा समय देना पड़े या कभी अपने परिवार को। अत: परफेक्ट वर्क-लाइफ बैलेंस के पीछे न भागें और अपना बिजनेस शुरू करने की सोचें।