1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर आउटफिट को शानदार दिखाए स्कार्फ का स्टाइल

ट्रेंड अलर्ट : विंटर सीजन के लिए अभी से कर लें तैयारी, स्कार्फ ऐसा परिधान है जो कभी फैशन से बाहर नहीं होता।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Oct 29, 2017

Scarf

Scarf

ट्रेंड अलर्ट : विंटर सीजन के लिए अभी से कर लें तैयारी, स्कार्फ ऐसा परिधान है जो कभी फैशन से बाहर नहीं होता। इसे कई तरह से पहना जा सकता है और हर बार इसका नया स्टाइल सामने आया है। लंबाई, फैब्रिक और रंग-प्रिंट के आधार पर फैशन डिजाइनर इसे हर बार नए रूप में सामने लाते रहे हैं। जानते हैं कि इस बार आप स्कार्फ को किस तरह से पहनकर खुद को खास दिख सकती हैं।

फॉक्स इन्फिनिटी

इस स्टाइल में नॉट पीछे की ओर होती है और स्कार्फ लूप की तरह गोलाकार रूप में गले पर नजर आता है। यह सभी तरह के आउटफिट्स पर अच्छा लगता है। नॉट वाले इस खास स्टाइल को कैजुअल स्विंग कहा जाता है।

हैकिंग नॉट

लंबे स्कार्फ के लिए यह स्टाइल अच्छा है। इसमें स्कार्फ को आधा फोल्ड कर दोनों सिरों को बीच के लूप से बाहर निकाला जाता है।

बेसिक लूप और नॉट

यदि आपके पास ऐसा स्कार्फ है जो ज्यादा लंबा नहीं तो उसे सादे ढंग से लपेटना व नॉट लगाना अच्छा विकल्प होगा। स्कार्फ को गले में इस तरह से लटकाएं कि उसका एक सिरा दूसरे से दोगुना लंबा हो। अब लंबे सिरे को गले के चारों ओर इस तरह से लपेटें कि उसका अंतिम सिरा सामने की ओर आ जाए और स्कार्फ के दोनों सिरे बराबर लंबाई के हो जाएं। आप दोनों सिरों को झूलता हुआ छोड़ सकती हैं, या नॉट लगा सकती हैं।

डबल नॉट

यदि आप चाहती हैं कि स्कार्फ की नॉट सामने की ओर से सुंदर दिखाई पड़े तो यह नॉट अच्छा विकल्प है। स्कार्फ को गले में इस ढंग से लटकाएं कि उसके दोनों सिरे सामने की ओर झूलने लगें। इसके बाद स्कार्फ के दोनों सिरों में अपने सीने के पास ढीली नॉट बांधें। दोनों सिरों में एक और नॉट बांधकर उन्हें ढीला छोड़ दें। दोनों सिरे सामने की ओर झूलते हुए होने चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

फैशन

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य