16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिजाइनिंग में है रुचि, शुरू करें अपेरल लाइन

अगर आप फैशन डिजाइनिंग में रुचि रखते हैं तो आप अपनी खुद की अपेरल या क्लोङ्क्षदग लाइन शुरू कर एक सफल एंटरप्रेन्योर बन सकते हैं।

4 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Oct 28, 2017

fashion line

fashion line

अगर आप फैशन डिजाइनिंग में रुचि रखते हैं तो आप अपनी खुद की अपेरल या क्लोङ्क्षदग लाइन शुरू कर एक सफल एंटरप्रेन्योर बन सकते हैं।
एंटरप्रेन्योर बनना आज हर युवा का सपना बन चुका है। अधिकतर युवा अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। अगर आप भी एंटरप्रेन्योर बनने की चाहत रखते हैं तो ऐसी बहुत सी इंडस्ट्रीज हैं जिनमें आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री। इस इंडस्ट्री का तेज विकास आपको इसमें अपना बिजनेस शुरू करने का बेहतरीन अवसर दे सकता है। हालांकि, अपेरल इंडस्ट्री में अपना स्टार्टअप शुरू करने से पहले आपको कुछ चीजों के बारे में जानना जरूरी है। जब तक आप इस इंडस्ट्री, इसकी डिमांड, इसके कस्टमर्स और बदलते ट्रेंड्स के बारे में अच्छे से नहीं जान लेंगे, तब तक आपकी अपेरल लाइन सफल नहीं हो पाएगी। इसके साथ ही आपकी फैशन डिजाइनिंग में रुचि भी होनी चाहिए। अगर आप बिना रुचि के इस क्षेत्र में बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो याद रखें कि आप ज्यादा समय तक मार्केट में नहीं टिक पाएंगे। बेहतर होगा कि आप अपना खुद का एक स्टाइल बनाएं और उसी पर अपनी अपेरल लाइन शुरू करें। इस तरह से आप अपनी एक अलग पहचान बना सकेंगे और अपने बिजनेस को सफलता की ओर ले जा सकेंगे। आइए जानते हैं कि आपको अपनी अपेरल लाइन शुरू करने से पहले किन महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान देना चाहिए -

अपनी अपेरल लाइन शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले कंज्यूमर्स की डिमांड को समझना और उन्हें पूरा करना होगा। इसके बिना आप कभी एक सफल अपेरल लाइन शुरू नहीं कर पाएंगे। जिस तरह से समय के साथ मार्केट ट्रेंड्स बदलतेे हैं, उसी के अनुसार कस्टमर्स की डिमांड भी बदलती रहती है। आपको उनकी इस बदलती मांग को भी पूरा करना होगा और उसी के हिसाब से खुद के बिजनेस में भी बदलाव लाना होगा। ऐसा करने के बाद ही आप अपने कस्टमर्स को खुश रख पाएंगे। जब कस्टमर्स आपसे संतुष्ट और खुश रहेंगे, तो निश्चित रूप से आपके बिजनेस को सफलता मिलेगी।

टारगेट ग्रुप को समझें

इस बात का कोई मतलब नहीं है कि आप मार्केट में मौजूद हर कस्टमर को खुश करने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना मुमकिन ही नहीं है। आप हर किसी की जरूरतें पूरी कर, उन्हें खुश नहीं कर सकते। ऐसे में आपको अपने बिजनेस के नेचर के हिसाब से अपने लिए एक टारगेट ग्रुप का चुनाव करना होगा। इसके बाद आपको अपने इस टारगेट ग्रुप की जरूरतों, इच्छाओं और मांगों को समझते हुए, उन्हें पूरा करना होगा। ऐसा करने के बाद ही आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

जरूरी है मार्केट रिसर्च

हर बिजनेस की तरह आपको अपनी अपेरल लाइन शुरू करने से पहले भी मार्केट रिसर्च करनी होगी। मार्केट रिसर्च केवल बिजनेस के शुरुआती चरण पर ही नहीं बल्कि सफल होने पर भी जरूरी होती है। इसके जरिए आप कस्टमर्स की जरूरतों और अपने प्रोडक्ट के प्रति उनके फीडबैक का पता कर पाते हैं। इसके बाद ही आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ा पाते हैं। अत: अपेरल लाइन के लिए भी यह जरूरी है। बेहतरीन मार्केट रिसर्च आपको मार्केट में जमने में मदद करती है।

योग्य स्टाफ जरूरी

बिजनेस की सफलता के लिए विशेषज्ञता होनी बहुत जरूरी है ताकि आप अपने कस्टमर्स को कुछ अलग दे पाएं। इसके लिए आपको अपने बिजनेस के लिए योग्य स्टाफ रखना जरूरी है। इस स्टाफ में आप ऐसे लोगों को रख सकते हैं जिन्हें क्लोदिंग/अपेरल बिजनेस में काम का अनुभव है। आप ऐसे लोगों को भी स्टाफ में शामिल कर सकते हैं जो फिलहाल फे्रशर्स हैं लेकिन उनके पास क्रिएटिव और फ्रेश आइडियाज हैं। इस तरह से आप अपने स्टाफ में अनुभव और ताजगी का संतुलन बना सकते हैं।

क्वॉलिटी मेंटेन

अक्सर कहा जाता है कि क्वॉलिटी सबसे बेहतरीन बिजनेस प्लान होती है। यह कहावत दुनिया के हर बिजनेस के लिए सही है। आपको भी इस कहावत को अपने अपेरल बिजनेस के लिए अपनाना चाहिए। जब तक आप अपने कस्टमर्स को क्वॉलिटी प्रोडक्ट देंगे और किसी भी स्थिति में क्वॉलिटी के साथ समझौता नहीं करेंगे, तब तक आपका बिजनेस आगे बढ़ता रहेगा और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

प्रोडक्ट के साथ प्रयोग करें

मार्केट रिसर्च के बाद आपको अपने कस्टमर्स के बारे में काफी कुछ पता चल जाएगा। इसके बाद आप अपने कस्टमर्स के हिसाब से अपने प्रोडक्ट को तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही, आपको अपने प्रोडक्ट के साथ निरंतर कुछ नया करते रहना चाहिए। जब आप अपनी अपेरल लाइन के प्रोडक्ट्स के साथ नए प्रयोग करेंगे तो उनमें नयापन आएगा और आपके नए एवं पुराने दोनों ही कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस तरह से आपके बिजनेस की सेल बढ़ेगी।

मार्केटिंग पर दें ध्यान

आपकी अपेरल लाइन को आगे ले जाने और सफल बनाने में मार्केटिंग अहम रोल निभाती है। आज मार्केट में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है जिस वजह से आप अपने बिजनेस और प्रोडक्ट की मार्केटिंग को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं कर सकते। अगर आप कस्टमर्स तक पहुंच बनाना चाहते हैं तो आपको एक आकर्षक मार्केटिंग प्लान बनाना होगा तभी टारगेट कस्टमर्स आकर्षित होंगे और आपका बिजनेस सफलता हासिल करेगा।

प्राइसिंग स्ट्रेटिजी

अपनी अपेरल लाइन को स्थापित करने के बाद उससे प्रॉफिट कमाना, आपका उद्देश्य होना चाहिए। इसके लिए आपको अपने प्रोडक्ट की प्राइसिंग स्ट्रेटिजी ऐसी रखनी चाहिए जिसमें फिक्स्ड कॉस्ट और वेरिएबल कॉस्ट दोनों का ध्यान रखा जाए। आप ऐसी कीमतें रखें जिनसे आपको प्रोडक्ट पर होने वाले खर्चे से 30-50 प्रतिशत ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन हो।

मार्केट प्रेजेंस है अहम

एक बार जब आपकी अपेरल लाइन मार्केट में अपनी जगह बना ले, उसके बाद यह जरूरी हो जाता है कि आप उसकी मार्केट पे्रजेंस पर ध्यान दें ताकि ज्यादा से ज्यादा टारगेट कस्टमर्स तक पहुंच सकें। आजकल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल करके आप आराम से अपनी मार्केट प्रेजेंस बढ़ा सकते हैं। ऑनलाइन सोशल मीडिया के जरिए आप आसानी से अपने टारगेट कस्टमर्स के बीच पहुंच सकते हैं और अपनी अपेरल लाइन की पहचान स्थापित कर सकते हैं। इससे आपका बिजनेस बढ़ेगा। मार्केट प्रेजेंस के बिना आप अपने बिजनेस को ज्यादा आगे नहीं ले जा सकते।