
online business
हर एंटरप्रेन्योर सफलता पाना चाहता है और इसके लिए अब आपकी ऑनलाइन प्रेजेंस जरूरी हो चुकी है। ज्वैलरी बिजनेस के लिए भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आना अहम हो गया है। अगर आप इसी क्षेत्र में बिजनेस करते हैं या करना चाहते हैं तो अपने बिजनेस को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जरूर लाएं।
आजकल अधिकतर बिजनेस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने लगे हैं। वक्त के साथ चलने के लिए यह बदलाव जरूरी हो गया है। ज्वैलरी बिजनेस से संबंधित एंटरप्रेन्योर्स भी अब इस बदलाव को अपनाने लगे हैं। अगर आप भी ऐसे एंटरप्रेन्योर हैं जो ज्वैलरी वल्र्ड में बिजनेस करते हैं तो आप अपने इस बिजनेस को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ले जाकर सफल हो सकते हैं। अगर आप अपने ज्वैलरी बिजनेस को ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स के बीच पहचान दिलाना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तैयारी करनी चाहिए और अपनी एक वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज बना लेना चाहिए। जानें, किन वजहों से ज्वैलरी बिजनेस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की ओर जा रहा है -
निवेश की बचत
अगर आप अपने ज्वैलरी बिजनेस को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ले आते हैं तो चाहे दिन हो या रात आप हर समय अपने कस्टमर्स के लिए उपलब्ध रहते हैं। इसके साथ ही आपको ज्वैलरी शोरूम में निवेश नहीं करना पड़ता जिससे आपके पैसे की बचत होती है। जो एंटरप्रेन्योर्स ज्वैलरी को पॉकेट फ्रेंडली कीमतों पर बेचते हैं, उन्हें ऑनलाइन आकर काफी फायदा होता है। इसके अलावा आपके कस्टमर्स को केवल एक क्लिक पर ही ज्वैलरी की पूरी रेंज देखने को मिल जाती है और उन्हें आपके शोरूम तक आने की जहमत नहीं उठानी पड़ती। वह खुद की सहूलियत के मुताबिक किसी भी समय आपकी वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज पर जाकर अपनी पसंद की ज्वैलरी चुन सकते हैं। साथ ही आपको ऑनलाइन आने से स्टोर की सुरक्षा की चिंता से भी छुटकारा मिलता है। इस पैसे का इस्तेमाल आप बिजनेस बढ़ाने में कर सकते हैं।
बिजनेस की पहुंच
जब आप अपने ज्वैलरी बिजनेस को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ले आते हैं, तब आपके बिजनेस की पहुंच खुद-ब-खुद ज्यादा हो जाती है। दुनिया के किसी भी कोने में बैठा शख्स आपका कस्टमर बन सकता है। जबकि ऑफलाइन शोरूम के जरिए आप केवल सीमित दायरे के कस्टमर्स तक ही अपने बिजनेस की पहुंच बना पाते हैं। ऑनलाइन आने से आपका बिजनेस ग्लोबल हो जाता है। आप अपने बिजनेस को लोकल के साथ-साथ ग्लोबल कस्टमर्स तक भी आराम से पहुंचा सकते हैं। इससे आपको भविष्य में बड़ी सफलता मिल सकती है।
टारगेट कस्टमर्स
पहले किसी भी बिजनेस के लिए अपने टारगेट कस्टमर्स तक पहुंचना सबसे मुश्किल होता था। हालांकि, अब सोशल मीडिया एडवर्टाइजिंग ने इसे आसान बना दिया है। इसकी मदद से आप भी अपने ज्वैलरी बिजनेस को अपने टारगेट कस्टमर्स तक आसानी से पहुंचा सकते हैं और अपनी सेल बढ़ा सकते हैं। आप अपने टारगेट कस्टमर्स को लुभाने के लिए अलग-अलग ऑफर्स भी दे सकते हैं। इस तरीके से आपका बिजनेस सफलता की ओर बढ़ेगा।
कस्टमर बॉन्ड
इंटरनेट आपको महज एक अकाउंट के जरिए अपना कस्टमर बेस बनाए रखने का अवसर देता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आप व्यक्तिगत रूप से अपने कस्टमर्स से जुड़ सकते हैं और उनकी समस्याओं को सुलझा सकते हैं। साथ ही आप अपने मुख्य कस्टमर्स को अपने नए ज्वैलरी प्रोडक्ट्स के बारे में अपडेट कर सकते हैं और अपने कस्टमर्स को डिस्काउंट भी दे सकते हैं। इससे आपका कस्टमर बॉन्ड मजबूत होता है जो सफलता के लिए जरूरी है। अगर आपका और आपके कस्टमर्स के बीच विश्वास का रिश्ता नहीं होगा तो आप कभी अपने बिजनेस को सफलता की ओर नहीं ले जा सकेंगे।

Published on:
19 Oct 2017 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allवर्क एंड लाईफ
ट्रेंडिंग
