अधिकतर एंटरप्रेन्योर्स इस वजह से सफल नहीं हो पाते क्योंकि वह अपने समय को सही ढंग से मैनेज नहीं कर पाते। वह दिन के 24 घंटों का इस्तेमाल प्रभावी ढंग से नहीं करते और इसका खामियाजा उन्हें विफलता के रूप में उठाना पड़ता है। अगर आप अपने बिजनेस को सफलता दिलाना चाहते हैं और खुद कामयाब होना चाहते हैं तो आपको टाइम मैनेजमेंट की कला सीखनी होगी। हालांकि अगर आप बिजनेस नहीं संभालने वाले हैं, तब भी टाइम मैनेजमेंट आपको जीवन के हर मोड़ पर काम आएगा। टाइम मैनेज करना जिसे आ गया, वह जीवन की बड़ी से बड़ी कठिनाई को हल कर सकता है। आइए जानते हैं कि आप समय को कैसे कर सकते हैं मैनेज -