23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाइजीरिया में सेना ने गलती से जनता पर की एयरस्ट्राइक, 16 लोगों की हुई मौत

Nigeria Accidental Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने रविवार को गलती से जनता पर ही एयरस्ट्राइक कर दी। इस हवाई हमले में 16 लोगों ने जान गंवा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 13 Jan 2025, 5:44 PM IST

Air strike in Nigeria

Air strike in Nigeria

नाइजीरिया (Nigeria) में रविवार को सेना ने गलती से जनता पर एयरस्ट्राइक कर दी। यह मामला जम्फारा (Zamfara) राज्य का है, जहाँ नाइजीरियाई सेना ने रविवार को ज़ुर्मी (Zurmi) और मारादुन (Maradun) इलाकों में हवाई हमले किए। इस एयरस्ट्राइक में पायलट ने सटीक निशाना लगाकर ड्रोन स्ट्राइक की, लेकिन पायलट ने गलती से जनता को ही निशाना बना लिया, जिससे हड़कंप मच गया।

16 लोगों की हुई मौत, कई घायल

नाइजीरियाई सेना की जम्फारा राज्य के ज़ुर्मी और मारादुन इलाकों में की गई एयरस्ट्राइक में 16 लोग मारे गए। इस हवाई हमले में कई लोग घायल भी हुए। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका है।


कैसे हुई गलती?

पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि नाइजीरियाई सेना से इस तरह की गलती कैसे हो सकती है? दरअसल सेना के पायलट ने गलती से लोकल लोगों की डिफेंस फोर्स को डाकुओं की गैंग समझ लिया था। इसी वजह से पायलट ने हवाई हमले किए।

सेना और डाकुओं की गैंग के बीच चल रही है जंग

नाइजीरिया की सेना और डाकुओं की गैंग के बीच इस इलाके में लंबे समय से जंग चल रही है। ये डाकू राज्य में अलग-अलग गाँवों पर हमला करते हैं और कत्लेआम मचाते हैं। इतना ही नहीं, ये डाकू फिरौती के लिए लोगों का किडनैप करने से भी पीछे नहीं हटते। जो लोग डाकुओं का विरोध करते हैं, ये उनके घरों को आग लगा देते हैं। इसी वजह से इन डाकुओं का सफाया करने के लिए सेना ने इनके खिलाफ अभियान चला रखा है।

यह भी पढ़ें- Los Angeles Fires: घर बचाने के लिए हर घंटे 1.7 लाख रुपये करने पड़ रहे खर्च, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 24

स्थानीय लोग भी कर रहे हैं कार्रवाई

डाकुओं से परेशान होकर स्थानीय लोग भी सेल्फ डिफेंस में बंदूक लेकर डाकुओं को अपने गाँवों से बाहर खदेड़ने का काम कर रहे हैं। शनिवार को भी डाकुओं ने जम्फारा के डांगेबे गांव पर हमला करके कई जानवरों को लूट लिया था। इसके बाद ज़ुर्मी और मारादुन में स्थानीय लोग डाकुओं को भगा रहे थे और इसी दौरान नाइजीरियाई सेना ने इन्हें डाकू समझ लिया और एयरस्ट्राइक कर दी।

मामले की जांच शुरू

नाइजीरिया की एयरफोर्स ने इस मामले की जांच के आदेश देते हुए जांच शुरू कर दी है। नाइजीरियाई एयरफोर्स के अधिकारियों ने यह भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।


यह भी पढ़ें- ईरान का बड़ा फैसला..अब तेहरान नहीं बल्कि मकरान होगी राजधानी, भारत को होगा फायदा