5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 की तीव्रता

Another Earthquake In Japan: जापान में आज एक और भूकंप आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 6 Jan 2024, 2:37 PM IST

earthquake_logo.jpg

जापान (Japan) में नए साल की शुरुआत 155 भूकंपों के साथ हुई। इनमें से पहला भूकंप 7.6 तीव्रता का था, जो इशिकावा (Ishikawa) के अनामिज़ु (Anamizu) के पास आया था। इस भूकंप की वजह से अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है, 450 लोग घायल हो चुके हैं और 211 लोग अभी भी लापता हैं। लोकल अधिकारियों के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। इस भूकंप से सिर्फ जान का ही नहीं, बल्कि माल का भी नुकसान हुआ और सुनामी तक का खतरा भी पैदा हो गया था। अब आज जापान में एक बार फिर भूकंप आया है और वो भी अनामिज़ु के ही पास। यह भूकंप अनामिज़ु से 2 किलोमीटर साउथईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, शनिवार, 6 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर आया।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जापान में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नुकसान की जानकारी नहीं आई सामने

जापान में आज आए भूकंप से नुकसान हुआ या नहीं, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- जापान में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 100, घायलों की संख्या हुई 450 और अभी भी 211 लोग लापता