scriptAround 2,00,000 people have fled from violence hit Sudan | Sudan Violence : जंग के चलते अब तक करीब 2 लाख सूडानी छोड़ चुके हैं देश, और बढ़ सकती है संख्या | Patrika News

Sudan Violence : जंग के चलते अब तक करीब 2 लाख सूडानी छोड़ चुके हैं देश, और बढ़ सकती है संख्या

locationजयपुरPublished: May 12, 2023 05:29:03 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Sudan Conflict: सूडान में चल रही हिंसा को एक महीना पूरा होने वाला है। पर अभी भी देश में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में यूनाइटेड नेशंस ने एक बार फिर इस जंग की वजह से सूडान को छोड़कर जाने वाले लोगों के एक बड़े आँकड़े की जानकारी दी है। यह आँकड़ा पिछली बार से दोगुना है।

sudan_people_1.jpg
Sudan People

सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (Rapid Support Forces) के बीच चल रही खूनी जंग को एक महीना पूरा होने वाला है। इसके बावजूद दोनों पक्षों में के बीच स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित इस देश में जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से हालात काफी खराब हो गए हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम (Khartoum) से शुरू हुई हिंसा देश के कई हिस्सों में पहंच चुकी है। सूडान में चल रही इस जंग के चलते देश में सिविल वॉर जैसे हालात बन गए हैं और माहौल काफी खराब हो गया है। सूडान में चल रही इस हिंसा की वजह से बड़ी संख्या में सूडानी अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में शरण के लिए जाने के लिए भी मजबूर हो गए हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.