
बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी। ( फोटो: पत्रिका)
Extraterrestrial Life: आजकल इंटरनेट और खबरों की दुनिया में एलियंस (Alien First Contact) और यूएफओ (UFO) के बारे में जबरदस्त चर्चा हो रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump UFO)ने हाल ही में परग्रही जीवन (Extraterrestrial Life) को लेकर कुछ ऐसे चौंकाने वाले संकेत दिए हैं, जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। इन राजनीतिक खुलासों के तुरंत बाद, 20वीं सदी की मशहूर बुल्गारियाई दृष्टिहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2026 की 'फर्स्ट कॉन्टैक्ट' (First contact) थ्योरी सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गई है। लोगों का मानना है कि शायद 2026 (Baba Vanga Predictions 2026) ही वह साल है, जब इंसान और एलियंस का सीधे आमना-सामना होगा।
बाबा वेंगा की रहस्यमयी भविष्यवाणियों पर यकीन करने वालों का दावा है कि साल 2026 में एलियंस धरती पर छिप कर नहीं, बल्कि खुल कर सामने आएंगे। एक प्रचलित थ्योरी के अनुसार, इस साल नवंबर के महीने में एक एलियन स्पेसक्राफ्ट (अंतरिक्ष यान) सीधे पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा और इंसानों से संपर्क करेगा। हालांकि बाबा वेंगा ने यह किसी डायरी में लिख कर नहीं छोड़ा था, लेकिन उनके अनुयाइयों के बीच यह बात दशकों से चलती आ रही है। आज के हालात और अमेरिकी सरकार के कदम देख कर लोग इस भविष्यवाणी को सच मान रहे हैं।
यह मामला उस वक्त और ज्यादा गंभीर हो गया जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक इंटरव्यू में माना कि एलियंस वास्तव में मौजूद हो सकते हैं। इस बयान पर डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामा की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने 'गोपनीय जानकारी' लीक की है। विवाद बढ़ने के बाद, ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) को यूएपी (UAP) और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFOs) से जुड़े सभी खुफिया दस्तावेज सार्वजनिक करने का सीधा निर्देश दे दिया। ख़बरों के मुताबिक, ट्रंप जल्द ही इस पूरे विषय पर एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करने वाले हैं।
यह रहस्य एक ताजा वैज्ञानिक रिपोर्ट से और भी डरावना हो गया है। ध्यान रहे कि जुलाई 2025 में अंतरिक्ष में '3I/ATLAS' नाम का एक रहस्यमयी ऑब्जेक्ट खोजा गया था। यह ऑब्जेक्ट करीब 1 लाख 30 हजार मील प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हमारे सूरज की तरफ बढ़ रहा है। हार्वर्ड के जाने-माने वैज्ञानिक एवी लोएब और अन्य प्रमुख शोधकर्ताओं ने अंदेशा जताया है कि यह कोई साधारण धूमकेतु नहीं है, बल्कि एलियंस की अत्याधुनिक जासूसी तकनीक हो सकती है, जो ठीक नवंबर के आसपास पृथ्वी के करीब पहुंच सकती है।
संबंधित विषय:
Updated on:
25 Feb 2026 03:09 pm
Published on:
25 Feb 2026 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
