2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंको का चौंका देने वाला खुलासा, कहा – ‘प्रिगोझिन को मारना चाहते थे पुतिन, मैंने रोका’

Alexander Lukashenko Makes Big Revelation: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको ने हाल ही में एक बड़ा और चौंका देने वाला खुलासा किया है। आखिर क्या कहा बेलारूसी राष्ट्रपति ने? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Jun 2023, 5:48 PM IST

putin_and_lukashenko_.jpg

Vladimir Putin with Alexander Lukashenko

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच पिछले 16 महीने से भी ज़्यादा समय से चल रहे युद्ध ने अचानक से ही कुछ दिन पहले एक अलग ही ट्रैक पकड़ लिया जब वैगनर ग्रुप (Wagner Group) ने रुसी शासन के खिलाफ बगावत के सुर छेड़ दिए। वैगनर ग्रुप की रूस के शासन के खिलाफ यह बगावत हैरानी वाली बात तो थी ही, साथ ही रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की टेंशन बढ़ाने वाली भी।

बगावत के बाद वैगनर ग्रुप के लड़ाकों ने बड़ी संख्या में रोस्तोव-ऑन-डॉन (Rostov-On-Don) शहर में घुसते हुए सैन्य मुख्यालय पर हमले के साथ ही राजधानी मॉस्को (Moscow) को ओर बढ़ना भी शुरू कर दिया था। इस वजह से क्रेमलिन (Kremlin) के साथ ही मॉस्को की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। हालांकि वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने अचानक ही अपनी बगावत को खत्म करते हुए अपने लड़ाकों को मॉस्को समेत सभी जगहों से पीछे हटने के लिए कह दिया। बगावत तो खत्म हो चुकी है, पर इससे जुड़े खुलासों का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है।


बेलारूस के राष्ट्रपति का चौंका देने वाला खुलासा

बुधवार की शाम को बेलारूस (Belarus) के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) ने एक बड़ा और चौंका देने वाला खुलासा किया है। लुकाशेंको ने बताया कि जब वैगनर ग्रुप के लड़ाके मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे, तब पुतिन काफी नाराज़ हो चुके थे। लुकाशेंको के अनुसार पुतिन की नाराज़गी इतनी बढ़ गई थी कि वह प्रिगोझिन और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों का नामोनिशान मिटाने के लिए तैयार हो गए थे। पर लुकाशेंको ने पुतिन से बात करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुतिन और लुकाशेंको काफी अच्छे दोस्त हैं।


बगावत को रोककर समझौता कराने का श्रेय लुकाशेंको को

लुकाशेंको ने न सिर्फ पुतिन को प्रिगोझिन और वैगनर ग्रुप को रोकने के लिए मनाया, बल्कि वैगनर ग्रुप की बगावत को भी रुकवाया। इतना ही नहीं, लुकाशेंको ने दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में घर के अंदर खूनी मंज़र, एक ही परिवार के 9 सदस्यों की गोली मारकर हत्या