2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीते 9 महीने में अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन की अप्रूवल रेटिंग घटी, ओबामा के सलाह से चलाई जा रही सरकार

अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन एफर्डेबल केयर एक्ट, आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज और वित्तीय उद्योग सुधार जैसे ओबामा के फैसलों के मजबूत समर्थक रहे हैं। मगर जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से अब तक उनकी अप्रूवल रेटिंग लगातार कम होती गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 19 Oct 2021, 3:28 PM IST

obama.jpg

नई दिल्ली।

जो बिडेन अमरीका के डेलावेयर प्रांत से 6 बार सीनेटर रह चुके हैं। 1972 में वह पहली बार यहां से सीनेटर चुने गए थे। उस वक्त वो सबसे कम उम्र के सीनेटर थे। तब उनकी उम्र सिर्फ 30 साल थी।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन एफर्डेबल केयर एक्ट, आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज और वित्तीय उद्योग सुधार जैसे ओबामा के फैसलों के मजबूत समर्थक रहे हैं। मगर जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से अब तक उनकी अप्रूवल रेटिंग लगातार कम होती गई है।

जो बिडेन ने 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में बतौर अमरीकी राष्ट्रपति प्रवेश किए थे। तब से लेकर 9 महीने से ज्यादा गुजर गए, लेकिन बाइडन की अप्रूवल रेटिंग 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हुई‌। बिडेन के हाल के फैसलों से उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि जो बिडेन मौजूदा हालात को लेकर दबाव में हैं और अपने करीबी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से कई मसलों के लिए सलाह रहे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-अफगानिस्तान में हिंसा और गरीबी का दौर, रोटी के लिए बच्चों को बेच रहे मां-बाप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिडेन अब भी ओबामा से करीब-करीब हर मसले पर सलाह करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने भी माना कि प्रेसिडेंट बिडेन नियमित तौर पर ओबामा से प्रोफेश्नल और पर्सनल मैटर्स पर बात करते हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने ये नहीं बताया कि दोनों के बीच कितनी बार बातचीत हुई या होती है।

अमरीका में अगले साल मध्यावधि चुनाव होने हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस तेजी से बिडेन की लोकप्रियता कम हो रही है, उससे तो लगता है कि डेमोक्रेट्स गहरे दबाव में आने वाले हैं। लिहाजा, ओबामा अब हर मुद्दे पर बाइडन को सलाह दे रहे हैं।

अगले महीने ग्लासगो में UN की COP26 क्लाइमेट समिट होनी है। इस समिट में अमरीका की तरफ से बराक ओबामा भी हिस्सा लेंगे। 1 और 2 नवंबर को जो बिडेन भी अपनी टीम के साथ ग्लासगो पहुंचेंगे। अभी यह तय नहीं है कि क्या ओबामा और बिडेन एक साथ मंच शेयर करेंगे या उनके इवेंट्स अलग-अलग होंगे।

बता दें कि जो बिडेन 2008 में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल हुए, लेकिन उस वक़्त बराक ओबामा पार्टी की ओर से उम्मीदवार बना दिए गए थे। माना जाता है कि अमरीका विदेश नीति पर उनकी शानदार पकड़ की वजह से बराक ओबामा ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी पसंद बनाया था।

यह भी पढ़ें:-समझौता फेल हुआ और तालिबानियों ने वादा तोड़कर दिखाया असली चेहरा तो अमरीकी राजदूत को देना पड़ा इस्तीफा

बराक ओबामा ने अपनी जीत के मौके पर दिए भाषण में बाइडन की तारीफ करते हुए कहा था, इस यात्रा में मेरे सहयोगी ने दिल से मेरा साथ दिया है। बराक ओबामा ने बाद में उन्हें अमरीका को मिला अब तक का सबसे बेहतरीन उपराष्ट्रपति भी बताया था।