10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलूचिस्तान में फिर मचा कोहराम, BLA का दावा- 45 PAK सैनिकों को मौत के घाट उतारा

BLA ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने मस्तुंग जिले के खडकोचा इलाके में पाकिस्तानी सेना पर हमला करके 45 सैनिकों को मार दिया है। उन्होंने सेना के एक बस पर हमला किया है।
2 min read
Google source verification
BLABaloch

बलूचिस्तान में BLA का हमला। (फोटो- IANS)

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर बलूच लिब्रेशन आर्मी के लड़ाकों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। BLA ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने मस्तुंग जिले के खडकोचा इलाके में पाकिस्तानी सेना पर हमला करके 45 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। इस हमले में पाकिस्तान के कई सैनिक घायल भी हुए हैं।

पाक सेना के बस को बनाया निशाना

BLA प्रवक्ता जीयंद बलोच ने कहा कि इस हमले को संगठन के फतह स्क्वाड ने अंजाम दिया है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना की बस को निशाना बनाया गया। जीयंद ने कहा कि हमले के बाद दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दुनिया के सामने रखेंगे।

BLA लड़ाकों ने कुछ महीनों में सेना को पहुंचाया भारी नुकसान

बीते कुछ महीनों में बूलचिस्तान में BLA के लड़ाकों ने पाकिस्तानी सरकार व सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। बीएलए ने बलूचिस्तान प्रांत में मौजूद सरकारी व सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। इससे इलाके में हालात बेहद तनावपूर्ण बन गए हैं। पाकिस्तान के तीन इलाके KPK, पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर और बलूचिस्तान में संघर्ष व्यापक रूप लेता नजर आ रहा है।

पाक सेना का दावा- 3 सैनिकों की हुई मौत

हालांकि, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि BLA के हमले में 3 सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 29 से अधिक घायल हुए हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि हमले में सुरक्षा बलों के वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा। फ्रंटियर कॉर्प्स की एक बस आग लगने से पूरी तरह जल गई, जबकि तीन अन्य वाहनों के टायर क्षतिग्रस्त हो गए। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों के भागने के शक वाले रास्तों पर मोर्टार दागे।

KPK में भी पुलिस पर हमला

वहीं, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू और लोअर दिर जिलों में भी हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 22 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हथियारबंद हमलावरों ने विस्फोटकों से भरे एक वाहन का इस्तेमाल कर मिरयाब पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इस धमाके में छह पुलिसकर्मी और चार अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद कई घंटों तक पुलिस और हमलावरों के बीच भारी गोलीबारी होती रही।