scriptCambodia king appoints Hun Sen's son Hun Manet as new PM | कंबोडिया के राजा ने चुना देश का नया पीएम, हुन सेन के बेटे हुन मानेट को मिली ज़िम्मेदारी | Patrika News

कंबोडिया के राजा ने चुना देश का नया पीएम, हुन सेन के बेटे हुन मानेट को मिली ज़िम्मेदारी

locationजयपुरPublished: Aug 07, 2023 01:18:44 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Cambodia Gets New PM: कंबोडिया को आज नया पीएम मिल गया है। देश के राजा नोरोडोम सिहामोनी ने आज ही कंबोडिया के नए पीएम को नियुक्त किया। कौन बना कंबोडिया का नया पीएम? आइए जानते हैं।

hun_manet.jpg
Hun Manet

कंबोडिया (Cambodia) की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। देश को अब नया पीएम मिलेगा। 38 साल से कंबोडिया में पीएम पद पर हुन सेन (Hun Sen) काबिज़ थे। 1985 से कंबोडिया के पीएम पद पर रहे सेन देश की मिलिट्री के कमांडर भी रह चुके हैं। साथ ही वह कंबोडिया के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहे हैं। इतना ही नहीं, वह दुनियाभर में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहे लीडर्स में से एक और सबसे लंबे समय तक रहे पीएम भी हैं। पर 71 साल के सेन ने कुछ समय पहले कंबोडिया के पीएम पद को छोड़ने का ऐलान कर दिया था। ऐसे में आज कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी (Norodom Sihamoni) ने देश के नए पीएम को चुन लिया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.