20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन का ‘मिशन अफगानिस्तान’, खदानों पर है ड्रैगन की नज़र

China Eyes Mines In Afghanistan: चीन ज़रूरतमंद एशियाई देशों में निवेश के ज़रिए अपनी शक्ति बढ़ाने की कोशिश में लगा रहता है। ऐसे में अब चीन की नज़र अफगानिस्तान में खदानों पर है।

less than 1 minute read
Google source verification
afghanistan_mines.jpg

Mines in Afghanistan

चीन (China) एशिया में ही नहीं, दुनियाभर में सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है। चीन की अर्थव्यवस्था दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अर्थव्यवस्था के साथ ही अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए चीन कई काम करता है। इन्हीं में से एक है ज़रूरतमदं एशियाई देशों में फायदेमंद सेक्टर्स में निवेश। चीन ने एशिया के कई ज़रूरतमंद देशों में कई सेक्टर्स में निवेश किया हुआ है, जिसका उसे ज़बरदस्त फायदा मिलता है। इसके लिए चीन इन देशों से व्यापर बढ़ाता है। ज़रूरतमंद देशों को भी चीन के इस निवेश से मदद मिलती है। चीन की नज़र अब अफगानिस्तान (Afghanistan) पर है, क्योंकि अफ़ग़ानिस्तान में कुछ ऐसा है जिससे चीन को काफी फायदा मिल सकता है।


अफगानिस्तान की खदानों पर चीन की नज़र

अफगानिस्तान में बड़ी संख्या में खदानों का भंडार है। इनमें कई तरह के खनिज मिलते हैं। ऐसे में चीन की नज़र अब अफगानिस्तान की खदानों पर है।

क्यों है चीन को अफगानिस्तान की खदानों की ज़रूरत?

दरअसल चीन को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैट्री स्मार्टफोन बनाने के लिए कुछ अहम खनिजों की ज़रूरत है। अफगानिस्तान की खदानों में लिथियम और तांबे की भरमार है। ऐसे में चीन लगातार अफगानिस्तान से संबंधों को मज़बूत करने में लगा हुआ है।


यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का यूएई में ज़बरदस्त क्रेज़, अबू धाबी में सड़कों पर हुआ ट्रैफिक जाम