2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन के स्कूल में दर्दनाक हादसा, जिम की छत ढहने से 11 लोगों की मौत

Tragic Accident In China: चीन के एक स्कूल में दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। एक स्कूल के जिम की छत के ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Jul 2023, 5:20 PM IST

china_school_gym_roof_collapses.jpg

China's school gymnasium's roof collapses

चीन (China) में रविवार को एक भीषण हादसा हुआ। यह हादसा एक स्कूल में हुआ जो चीन के हेलुंगजांग प्रांत के क्विक्विहार शहर में स्थित है। 34 मिडिल स्कूल में रविवार को जिम की छत ढह गई। उस समय स्कूल के जिम में 19 लोग मौजूद थे। अचानक से छत के गिरने के बारे में शायद ही किसी ने अंदाज़ा भी लगाया होगा और इसके लिए कोई भी तैयार नहीं था। अचानक से स्कूल के जिम की छत के ढहने से जिम में मौजूद 15 लोग फंस गए।


11 लोगों की मौत

चीन के हेलुंगजांग प्रांत के क्विक्विहार शहर में स्थित 34 मिडिल स्कूल में जिम की छत ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज़्यादातर महिला वॉलीबॉल टीम की युवा खिलाड़ी थी। स्कूल में जिम की छत के ढहने से उसके नीचे 15 लोग फंस गए थे, पर जानकारी के अनुसार 4 लोगों ने किसी तरह से खुद को छत के गिरने पर उसके नीचे फंसने से बचा लिया। बाकी 15 लोग छत के मलबे के बीच फंस गए, उन सभी को निकाल लिया गया, पर उनमें से 4 लोग ही ज़िंदा बचे।


घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज


छत के मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने पर ज़िंदा बचे 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड में डूबी फेरी बोट, 15 लोगों की मौत

करीब 600 लोगों का किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन में इस्तेमाल

जानकारी के अनुसार स्कूल के जिम की छत के ढहने से उसके नीचे फंसे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटना-स्थल पर करीब 600 लोगों को तैनात किया गया। इनमें फायर फाइटर्स, पुलिस और मेडिकल टीम के मेंबर्स थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटना-स्थल पर भारी-भरकम मशीनों के 7 सेट और साथ ही 15 एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया गया और मलबे के नीचे फंसे सभी लोगों को बाहर निकला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान एम्बुलेंस में उनका इलाज भी किया गया, पर 11 लोगों को बचाया नहीं जा सका।

क्या रही हादसे की वजह?

जांच में पता चला है कि स्कूल के पास में ही कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। ऐसे में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स ने स्कूल के जिम की छत पर कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री परलाइट रख दी थी। चीन में कई जगह पिछले कुछ समय में बारिश की समस्या भी देखने को मिली है। ऐसे में स्कूल के जिम की छत पर रखे परलाइट ने पानी सोख लिया और इस वजह से उसका वज़न बढ़ गया और इसी कारण स्कूल के जिम की छत पर वज़न बढ़ने से यह हादसा हुआ।


आरोपियों को लिया गया हिरासत में

जांच के बाद पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रभारी और कुछ अन्य अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही आगे की जांच भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- फिज़ी में 6.0 तीव्रता के भूकंप और 3 आफ्टरशॉक्स से कांपी धरती, सहम उठे लोग