6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाइजीरिया में हुआ बड़ा हादसा : चर्च की छत गिरने से 160 लोगों की मौत, प्रर्थना के लिए जुटे थें लोग

आकवा इबोम राज्‍य के उयो में बने रीनर्स बाइबल इंटरनेशनल चर्च में निर्माण कार्य चस रहा था, जहां कामगार इसे जल्दी से पूरा करने की कोशिश में लगे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
nigeria

nigeria

शनिवार को दक्षिणी नाइजीरिया में एक चर्च की छत गिरने से 160 लोगों की मौत हो गई। जहां प्रर्थना के लिए बड़ी संख्या में लोग इक्कठा हुए थें तभी भीड़ भरे चर्च की छत गिर गई। एक अस्पताल के निदेशक ने मृतकों की संख्या बतायी।

आकवा इबोम राज्‍य के उयो में बने रीनर्स बाइबल इंटरनेशनल चर्च में निर्माण कार्य चस रहा था, जहां कामगार इसे जल्दी से पूरा करने की कोशिश में लगे थे। यूनिवर्सिटी ऑफ उयो टीचिंग हॉस्पिटल के निदेशक ईटेटे पीटर्स ने बताया कि मुर्दाघरों में शवों की संख्या काफी अधिक है। वहीं इस हादसे में मरने वालों की संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।

इस प्रार्थना के लिए गिरजाघर में एकत्र लोगों में से एक ने बताया कि चर्च में इसके संस्थापक अकान वीक्स को बिशप की उपाधि देने के लिए एक समारोह आयोजित किया जाना था। जिसके लिए इसके निर्माण कार्य को शनिवार तक खत्म करना था। तभी धातु के बने गर्डर वहां मौजूद लोगों पर गिरे और फिर छत गिर गई।

हादसे के वक्‍त चर्च के अंदर गवर्नर उदोम इमानुअल समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। लेकिन उनको सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया। लेकिन मौके पर मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। युवा नेता एडीकन पीटर्स ने कहा कि बहुत सारे पीड़ितों का शव उयो शहर के निजी मुर्दाघरों में है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने कहा कि वो इस घटना का पता लगाएगी। जिससे मालूम हो सके कि कहीं इमारत निर्माण में मानकों से तो समझौता नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें

image