16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलंबस में बवंडर की चेतावनी से दहशत, कई इलाकों में तेज बारिश और नुकसान

Columbus Ohio Tornado Warning: अमेरिका के ओहायो के कोलंबस में 15 अगस्त की रात बवंडर की चेतावनी से दहशत फैल गई। कई इलाकों में सायरन बजे, तेज बारिश और आंधी के बीच पेड़ व लैंप पोस्ट गिरने की खबर सामने आई। साथ ही फ्लैश फ्लड का खतरा भी बढ़ गया, जिसके चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 16, 2026

Columbus severe weather

कोलंबस में बवंडर की चेतावनी से दहशत (Photo-X @ReedTimmerUSA)

Columbus Ohio Tornado Warning: अमेरिका के ओहायो राज्य के कोलंबस शहर में 15 अगस्त की रात बवंडर (Tornado) की चेतावनी जारी होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई। फ्रैंकलिन और फेयरफील्ड काउंटी के कुछ हिस्सों के लिए जारी चेतावनी रात 11:30 बजे तक प्रभावी थी। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

सुनाई दी सायरन की आवाजें

वहीं बवंडर की आशंका के बीच कोलंबस में सायरन की आवाजें भी सुनाई दीं। सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों ने मौसम की स्थिति को लेकर चिंता जताई। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की। व्यक्ति ने लिखा- कोलंबस में आज रात सभी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। उम्मीद है कि बवंडर हमारे शहर को बिना नुकसान पहुंचाए निकल जाए। सुरक्षित रहें और एक-दूसरे का ख्याल रखें।

इसी बीच, एक वेदर बॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि रडार में कैनाल विनचेस्टर के पास बवंडर जैसी स्थिति दिखाई दे रही थी। उसके मुताबिक यह सिस्टम करीब 20 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा था और कोलंबस, पिकरिंगटन, ग्रोवपोर्ट तथा लिथोपोलिस की ओर बढ़ रहा था। पोस्ट में लोगों को जमीन के नीचे या किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई।

एक मौसम वैज्ञानिक ने भी कोलंबस इलाके का नक्शा साझा करते हुए बताया कि सबसे तेज रोटेशन कोलंबस मेट्रो क्षेत्र के दक्षिण-पूर्व में देखा गया। इस बीच सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जमीन पर बवंडर की तस्वीर भी सामने आई। 

I-71 के पास नुकसान का वीडियो

कोलंबस में खराब मौसम के बीच कुछ लोगों ने नुकसान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए है। एक वीडियो में I-71 के उत्तर की ओर सड़क के आसपास गिरे हुए पेड़ और क्षतिग्रस्त लैंप पोस्ट दिखाई दिए। वहीं, भारी बारिश के कई वीडियो भी सामने आए।

एक स्थानीय निवासी ने लिखा कि कोलंबस में हो रही तेज आंधी और बारिश के कारण उसके जूते पूरी तरह भीग गए और पानी टखनों तक पहुंच गया। इसी दौरान इलाके में बवंडर के सायरन भी बजने लगे।

गहाना और ग्रोव सिटी भी अलर्ट पर

कोलंबस के आसपास के गहाना और ग्रोव सिटी जैसे इलाके भी खराब मौसम के बीच अलर्ट पर रहे। राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) के एक अलर्ट में कोलंबस, रेनॉल्ड्सबर्ग और व्हाइटहॉल के लिए रात 11:15 बजे (EDT) तक बवंडर चेतावनी का उल्लेख किया गया।

भारी बारिश के कारण फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया। एक स्थानीय स्कैनर पेज के मुताबिक फ्रैंकलिन और लिकिंग काउंटी के लिए रात 2:30 बजे तक फ्लैश फ्लड चेतावनी जारी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि कुछ इलाकों में पहले ही 2 से 3 इंच बारिश हो चुकी थी और अचानक बाढ़ की स्थिति बन रही थी।