चिली (Chile) के जंगलों में लगी भीषण आग का कहर अभी भी जारी है। चिली के जंगलों में लगी आग देश और साउथ अमेरिका (South America) के इतिहास की सबसे भीषण आग है। यह आग वालपाराईसो (Valparaíso) शहर के ट्रोन्कल सुर (Troncal Sur) में और विना डेल मार (Vina del Mar) शहर के जंगलों में शुक्रवार से ही लगनी शुरू हो गई थी और फैलकर स्ट्रेला (Estrella) और नविदाद (Navidad) के जंगलों तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं, आग अब फैलकर ज़्यादा आबादी वाले इलाकों में भी पहुंच गई है। इस वजह से जान-माल का नुकसान बढ़ता ही जा रहा है।