2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका के न्यूयॉर्क में अब स्कूलों में होगी दीपावली की छुट्टी, मेयर ने की घोषणा

Diwali In New York: दीपावली को पिछले कुछ महीनों से अमरीका में नेशनल हॉलिडे घोषित करने की प्लानिंग चल रही है। हाल ही में इस बारे में न्यूयॉर्क में एक बड़ा कदम उठाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Jun 2023, 11:54 AM IST

diwali_in_america.jpg

Diwali in US

हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली (Deepawali/Diwali) सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। इसे भारत की ही तरह दुनिया के कई देशों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इन देशों में अमरीका (United States Of America) भी शामिल है। अमरीका के कई शहरों में दीपावली मनाई जाती है। इतना ही नहीं, 2021 से अमरीका के न्यूयॉर्क (New York) में 3 दिवसीय ऑल अमेरिकन दीपावली का भी आयोजन किया जा रहा है। सिर्फ न्यूयॉर्क ही नहीं, अमरीका के दूसरे कई शहरों में भी उत्साह से दीपावली मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अमरीका में रहने वाले सिर्फ हिंदू ही नहीं, धीरे-धीरे अमरीकियों में भी दीपावली के लिए उत्साह बढ़ रहा है और इस वजह से पिछले कुछ महीनों से दीपावली को अमरीका में नेशनल हॉलिडे घोषित करने की प्लानिंग चल रही है। पर हाल ही में इस बारे में न्यूयॉर्क में एक बड़ा कदम उठाया गया है।


न्यूयॉर्क में अब स्कूलों में होगी दीपावली की छुट्टी

न्यूयॉर्क के स्कूलों में इस साल से अब हर साल दीपावली की छुट्टी होगी। हाल ही में इस बारे में न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एैडम्स (Eric Adams) ने घोषणा की है। साथ ही एरिक ने सभी को एडवांस में शुभ दीपावली का संदेश भी दिया है।


यह भी पढ़ें- रूस के खिलाफ वैगनर ग्रुप की बगावत के मायने: क्या पुतिन के घमंड के साथ रुसी ताकत पड़ रही है कमज़ोर?

जल्द किया जा सकता है नेशनल हॉलिडे घोषित


भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) के अमरीका दौरे के बाद दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती आई है। ऐसे में दीपावली को अमरीका में जल्द नेशनल हॉलिडे घोषित किया जा सकता है। कुछ समय अमरीका की संसद में दीपावली को नेशनल हॉलिडे घोषित करने के लिए बिल पेश किया गया। यह बिल संसद में एक बड़े लॉमेकर (कानून निर्माता) ने पेश किया, जिसका अमरीका में कई समुदायों ने स्वागत किया। अमरीका की सांसद ग्रेस मेंग (Grace Meng) ने भी मीडिआ में बात करते हुए बताया कि दीपावली का त्यौहार दुनियाभर में सबसे अहम दिनों में से एक है। अमरीका के कई शहरों में भी दीपावली काफी अहम है और कई परिवार इसे मनाते हैं।

The Diwali Day Act

अमरीका में The Diwali Day Act नाम से दीपावली को नेशनल हॉलिडे घोषित करने के कानून का बिल पेश किया गया है। इस बिल को जब संसद में सांसदों द्वारा पास कर दिया जाएगा और राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) द्वारा इस पर हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे, तब यह कानून बन जाएगा। इसके बाद दीपावली अमरीका में 12वां फेडरल नेशनल हॉलिडे बन जाएगा।

यह भी पढ़ें- स्वीडन के नाटो में शामिल होने के लिए एर्दोगन की बड़ी शर्त!