2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘4 महीने तक डोनाल्ड ट्रंप ने सेक्स स्लेव बनाकर रखा, किया RAPE’

डोनाल्ड ट्रंप पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए जब वह 13 साल की थी तो ट्रंप और उसके दोस्त ने मिलकर उनका सैक्सुअल हैरासमेंट किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

pawan kumar pandey

•

Updated: 29 Apr 2016, 1:40 PM IST

रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अमेरिकी प्रेसिडेंट की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए जब वह 13 साल की थी तो ट्रंप और उसके दोस्त ने मिलकर उनका सैक्सुअल हैरासमेंट किया। मामला 1994 का बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने अमेरिका की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ कैलिफोर्निया में ट्रंप के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि ट्रंप और उसके अरबपति फ्रेंड जेफ्री एप्सटाइन मॉडलिंग में करियर बनाने का वादा कर मेरा सैक्सुअल हैरासमेंट किया।

चार महीने तक सेक्स स्लेव बना के रखा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ट्रंप और उसका दोस्त जेफ्री एप्सटाइन उसे धमकी देते थे और उसके साथ गलत हरकतें करते थे। महिला का कहना है कि उन्हें ट्रंप के दोस्त के न्यूयार्क वाले घर पर बुलाया जाता था। यहां ये लोग सेक्स पार्टी करते थे। एक बार दोनों ने मुझे चार महीने थे 'सेक्स स्लेव' बनाकर रखा था।

READ: ये हैं डोनाल्ड ट्रम्प की WIFE, फोटोज देखकर रह जाएंगे हैरान

ट्रंप ने पार्टी में किया रेप

महिला ने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने पार्टी के दौरान उसका रेप किया। शिकायत के मुताबिक ट्रंप दूसरी बार महिला से एक सेक्स पार्टी में मिले थे। इस दौरान ट्रंप ने उसका रेप किया। पीड़ित महिला ने 100 मिलियन डॉलर (660 करोड़) का केस किया है।

ट्रंप ने कहा- मुझे बदनाम करने की साजिश

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से खड़े हुए डोनॉल्ड ट्रंप ने इसे साजिश करार दिया है। ट्रंप ने कहा कि यह आरोप मेरी छवि को खराब करने के लिए लगाए जा रहे हैं।

(REPRESENTATIONAL IMAGE)