31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पनामा में 5.9 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप

Earthquake In Panama: पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा देखने को मिला है। अब आज पनामा में भूकंप का नया मामला देखने को मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 Aug 2023, 2:27 PM IST

earthquake_.jpg

Earthquake in Peru

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में इजाफा देखने को मिला है और वो भी तेज़ी से। और यह बात किसी से छिपी नहीं है। आज भूकंप का एक और मामला देखने को मिला है और यह पनामा (Panama) में आया। पनामा में आया यह भूकंप बुरिका () शहर से 266 किलोमीटर साउथ में आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। पनामा में आया यह भूकंप भारतीय समयानुसार आज, गुरूवार, 3 अगस्त को सुबह करीब 6 बजकर 55 मिनट पर आया। पनामा की सिविल एजेंसी ने इस भूकंप की जानकारी दी और यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही गहराई?

पनामा में आज आए भूकंप की गहराई 8 किलोमीटर रही। पनामा की सिविल एजेंसी के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी इस बात की पुष्टि की।


यह भी पढ़ें- कनाडा में मेटा ने दिया सोशल मीडिया यूज़र्स को झटका, अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नहीं देख पाएंगे न्यूज़

क्या रही नुकसान की स्थिति?

लोकल रिपोर्ट के अनुसार पनामा में आए इस भूकंप की वजह से किसी की भी मौत की कोई खबर सामने नहीं है। साथ ही घरों-इमारतों को भी खास नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि भूकंप के झटके से लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने जताई भारत से वार्ता की इच्छा तो अमरीका ने किया सीधे संवाद का समर्थन