
पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (Photo - ANI)
Modi Trump G7 Meeting: फ्रांस में चल रहे G7 समिट (G7 Summit) के दौरान भारत और अमेरिका की अहम द्विपक्षीय बैठक से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। एक वर्किंग लंच के दौरान ट्रंप ने मंच पर ही कहा कि पीएम मोदी बेहद शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता हैं, जबकि वे खुद ऐसे नहीं हैं।
जी-7 समिट के वर्किंग लंच के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद शांत, संयमित और बहुत प्रभावशाली नेता हैं, जबकि मैं वैसा बिल्कुल नहीं हूं। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ साल बाद हुई इस मुलाकात और द्विपक्षीय बैठक में पश्चिम एशिया के हालात, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य, अमेरिका से ऊर्जा आयात और प्रस्तावित व्यापार समझौते पर चर्चा होने की उम्मीद है।
वाशिंगटन द्वारा भारत पर दंडात्मक टैरिफ लगाने, पिछले दावों और हाल ही में ओमान तट पर मर्चेंट जहाज हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद दोनों देशों के बीच बने तनाव को कम करने और द्विपक्षीय संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की दिशा में यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दोनों देशों के अधिकारी उम्मीद जताते हैं कि बातचीत के दौरान व्यापारिक समझौते, ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग, वीजा नियमों और वैश्विक रणनीतिक चुनौतियों जैसे अहम मुद्दों पर कोई ठोस रास्ता निकल सकता है। दोनों पक्षों के बीच व्यापार को लेकर बातचीत का दौर पहले से ही जारी है, और एक अंतरिम समझौते तक पहुंचने के लिए दोनों देश काफी सकारात्मक रुख दिखा रहे हैं। जी-7 शिखर सम्मेलन के मंच पर हुई यह मुलाकात भारत और अमेरिका के बीच के मजबूत रिश्तों की गवाही देती है।
जी-7 शिखर सम्मेलन के एक विशेष सत्र के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के ठीक बगल में बैठे प्रधानमंत्री मोदी ने खाड़ी क्षेत्र में मर्चेंट जहाजों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय जल मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा, 'वैश्विक समुद्री व्यापार के जरिए सभी देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समुद्री मार्ग सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी डर के अपना काम कर सकें।
Updated on:
17 Jun 2026 07:42 pm
Published on:
17 Jun 2026 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
