16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

G7 Summit में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दुनिया के बड़े नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठकें

France के एवियन में आयोजित G7 Summit में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने वैश्विक नेताओं से मुलाकात और सतत विकास, आर्थिक सहयोग तथा वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की बात कही।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jun 16, 2026

PM Modi

जी7 समिट में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी,

PM Modi G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन-ले-बैंस (Evian-les-Bains) पहुंच गए हैं, जहां दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं के समूह G7 का शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। फ्रांस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'G7 समिट के लिए फ्रांस के एवियन पहुंचे।'

लगातार सातवीं बार G7 मंच पर मोदी

इस बार का G7 शिखर सम्मेलन भारत के लिए कई मायनों में खास माना जा रहा है। भारत एक पार्टनर देश के रूप में इस सम्मेलन में शामिल हो रहा है। यह 13वीं बार है जब भारत को G7 सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सातवीं बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर हिस्सा ले रहे हैं। G7 दुनिया की सात प्रमुख औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। इसमें फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, जापान, इटली और कनाडा शामिल हैं। इस साल 15 से 17 जून तक आयोजित हो रहे सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस कर रहा है।

स्लोवाकिया दौरे के बाद फ्रांस पहुंचे PM

फ्रांस पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया का दौरा पूरा किया। अपने दौरे को समाप्त करते हुए उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि इस यात्रा के नतीजे दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाएंगे। दौरे के अंत में स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने विशेष सम्मान दिखाते हुए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को विदा किया। इसे दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकियों का संकेत माना जा रहा है।

पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को वहां के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से सम्मानित किया। यह किसी विदेशी देश की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

शिक्षा और तकनीक में बढ़ेगा सहयोग

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान भारत और स्लोवाकिया के बीच शिक्षा, अनुसंधान, प्रतिभा गतिशीलता और तकनीक से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों ने उच्च शिक्षा, सांस्कृतिक सहयोग और पेशेवर सुरक्षा के क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई। ब्रातिस्लावा में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में इन समझौतों की जानकारी दी गई। माना जा रहा है कि इससे भारत और स्लोवाकिया के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।