निर्णय की घोषणा 4 अप्रेल को सरकार की वेबसाइट पर की गई थी। इस कदम का कोई कारण नहीं बताया गया था। पिछली बार, जब ज़ुराबिश्विली की लोकप्रियता उनके पश्चिमी-समर्थक और यूक्रेनी-समर्थक विचारों के लिए बढ़ रही थी, सत्तारूढ़ जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी ने उनके महाभियोग की शुरुआत करते हुए कहा कि उन्होंने 2023 में सरकार की मंजूरी के बिना कई विदेशी देशों का दौरा कर के संविधान का उल्लंघन किया है। हालाँकि, राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने का कदम विफल रहा, क्योंकि जॉर्जियाई ड्रीम को अन्य संसदीय प्रतिनिधियों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल सका।