यूएससीआईएस की ओर से जारी अस्थायी अंतिम नियम कुछ ईएडी नवीनीकरण आवेदकों के लिए स्वचालित विस्तार अवधि 180 दिनों से बढ़ा कर 540 दिनों तक है। यह विस्तार ईएडी आवेदकों की दो श्रेणियों पर लागू होता है, वे जिन्होंने 27 अक्टूबर, 2023 को या उसके बाद अपने फॉर्म I-765 आवेदन समय पर और ठीक से दाखिल किए, यदि आवेदन अभी भी 8 अप्रेल, 2024 तक लंबित है, और वे जो समय पर और ठीक से अपना आवेदन फॉर्म I-765 आवेदन 8 अप्रैल, 2024 को या उसके बाद और 30 सितंबर, 2025 को या उससे पहले दाखिल करते हैं।