10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन: आतंकियों से संबंध के अरोप में 20 पर्यटक गिरफ्तार, 1 भारतीय भी 

चीन ने आतंकवादी गुटों के साथ संबंध के संदेह में बीस विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें ब्रिटेन तथा दक्षिणी अफ्रीका के अलावा एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। 

2 min read
Google source verification

image

kartikey tiwari

Jul 15, 2015

चीन ने आतंकवादी गुटों के साथ संबंध के संदेह में बीस विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें ब्रिटेन तथा दक्षिणी अफ्रीका के अलावा एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।

यह जानकारी ब्रिटेन के विदेश कार्यालय तथा दक्षिणी अफ्रीकी चैरिटी की ओर से दी गई है। यह गिरफ्तारियां उत्तरी चीन से की गईं।

दक्षिण अफ्रीका के चैरिटी गिफ्ट ऑफ द गिवर्स फाउन्डेशन ने कहा है कि इन्हें बिना आरोप के मंगोलिया में नजरबंद किया गया है। चीन इनमें से 11 पर्यटकों को रिहा करने के लिए राजी हो गया है किन्तु शेष को वह नजरबंद रखेगा।

चीनी अधिकारियों का कहना है कि जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, वे अपने होटल के कमरे में प्रतिबंधित गुटों का वीडियो देख रहे थे। शेष गिरफ्तार नागरिकों में से पांच दक्षिण अफ्रीका के, तीन ब्रिटेन के और एक भारत के नागरिक हैं।

20 arrested in china

ब्रिटेन के विदेश विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, उनके वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी ने होटल में जाकर इनकी सहायता के बारे में जानकारी हासिल की है। चीन के विदेश विभाग तथा दक्षिण अफ्रीका के दूतावास ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है और भारतीय दूतावास के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही है।

विदेशियों का यह ग्रुप 47 दिन की चीन यात्रा पर था। इन्हें मंगोलिया के इरदोस शहर के हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इन लोगों का कहना है कि उनका न तो आतंकवादी गुटों से संबंध है और न ही उनका कोई आपराधिक रिकार्ड है।