
Indian foreign minister S. Jaishankar meets US counterpart Antony Blinken
भारत (India) के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (Dr. S. Jaishankar) इस समय अमेरिका (United States Of America) के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान जयशंकर ने गुरुवार को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) से मुलाकात की। दोनों ने मीटिंग भी की, जिसमें कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। इस मीटिंग का मुख्य मकसद भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा करना और उनमें और मज़बूती लाने के लिए प्रयास करना था। हालांकि इस मीटिंग से कनाडा (Canada) को भी बड़ी उम्मीद थी, पर कनाडा की उम्मीद पर पानी फिर गया।
क्या थी कनाडा की उम्मीद?
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) उम्मीद जाता रहे थे कि जयशंकर और ब्लिंकन की मीटिंग में कनाडा का ज़िक्र होगा। ट्रूडो उम्मीद लगाए बैठे हुए थे कि इस मीटिंग में ब्लिंकन की तरफ से कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
कनाडा को लगा झटका
जयशंकर और ब्लिंकन की मीटिंग से कनाडा को झटका लगा है। भारत और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने कनाडा या निज्जर हत्या के बारे में किसी तरह की कोई बात नहीं की। इससे ट्रूडो को निश्चित रूप से निराशा हुई होगी।
किन विषयों पर हुई चर्चा?
अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की तरफ से एक प्रेस रिलीज़ जारी की गई, जिसमें जयशंकर और ब्लिंकन की मीटिंग के बारे में जानकारी दी गई। दोनों के बीच जिन विषयों पर चर्चा हुई उनमें भारत की हाल ही में की गई G20 अध्यक्षता, इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण और इसकी वजह से होने वाली ट्रांसपेरेंसी, टिकाऊ और हाई स्टैंडर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट शामिल हैं। इसके साथ ही दोनों ने डिफेंस, स्पेस और क्लीन एनर्जी सेक्टर्स में दोनों देशों के बीच होने वाले आगामी 2+2 संवाद में दोनों पक्षों की तरफ से सहयोग पर भी बातचीत हुई। ब्लिंकन ने भी सोशल मीडिया पर इस मीटिंग के बारे में जानकारी दी।
Published on:
29 Sep 2023, 3:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.