1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस का बड़ा प्लान, 2024 में डिफेंस बजट में होगा 70% तक इजाफा

Russia's Big Plan: रूस ने 2024 के लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया है। इस प्लान के अनुसार अगले साल देश के डिफेंस बजट में भारी इजाफा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Sep 2023, 1:41 PM IST

russian_tanks.jpg

Russian troops

सैन्य शक्ति के आधार पर रूस (Russia) दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है। रूस के पास बड़ी सेना होने के साथ ही एडवांस्ड हथियारों की भी कमी नहीं है। रूस में ही कई खतरनाक हथियारों का प्रोडक्शन किया जाता है और उन्हें दूसरे देशों में भी बेचा जाता है। रूस के भी अलग-अलग देशों में मिलिट्री मिशन चलते है और इस वजह से उनकी सेना दुनिया में अलग-अलग जगह फैली हुई है। ऐसे में जाहिर है कि डिफेंस सेक्टर में रूस का बजट भी काफी ज़्यादा है। पर अब रूस ने एक बड़ा प्लान बनाया है। 2024 के लिए रूस की बड़ी तैयारी है। अगले साल रूस अपने डिफेंस बजट में ज़बरदस्त इजाफा करने वाला है।


रूस के डिफेंस बजट में होगी तगड़ी बढ़ोत्तरी

गुरुवार को रूस के वित्त मंत्रालय का एक दस्तावेज सामने आया। उस दस्तावेज के अनुसार 2024 के लिए डिफेंस सेक्टर में रूस का बड़ा प्लान है। अगले साल रूस अपने डिफेंस बजट में 68% से 70% तक का इजाफा करने वाला है। यह रूस की GDP का करीब 6% यानी कि 111.15 बिलियन डॉलर्स होगा। भारतीय करेंसी में इसकी वैल्यू करीब 9 लाख करोड़ रुपये है।


शिक्षा, पर्यावरण, हेल्थकेयर और बचाव के कुल बजट का तीन गुना

2024 में रूस का डिफेंस बजट रूस के शिक्षा, पर्यावरण, हेल्थकेयर और बचाव के कुल बजट का तीन गुना होगा। इससे साफ है कि रूस डिफेंस सेक्टर को लेकर कितना गंभीर है।

सेंट्रल बैंक की चेतावनी के बावजूद लिया फैसला

रूस के सेंट्रल बैंक ने कुछ समय पहले ही चेतावनी दी थी कि देश अर्थव्यवस्था के बढ़ने की गति इस साल के अंत तक कम हो जाएगी। इस चेतावनी के बावजूद रूस के वित्त मंत्रालय ने देश के डिफेंस बजट में 68% से 70% तक का इजाफा करने का फैसला लिया है। इस फैसले को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का पूरा समर्थन मिला हुआ है।


डिफेंस बजट में इजाफे की क्या है वजह?

रूस के डिफेंस बजट में इजाफे की वजह देश के डिफेंस को मज़बूत बनाना तो है ही, साथ ही रूस विरोधी चालों को नाकाम करना भी है। रूस अपने दुश्मनों की कोशिशों को नाकाम करना चाहता है। साथ ही यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध की वजह से अब तक रूस को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 19 महीने से भी ज़्यादा समय से चल रहे इस युद्ध में अब तक रूस को वो कामयाबी नहीं मिली है जो पुतिन चाहते थे। यह भी एक बड़ी वजह है कि रूस अगले साल अपने डिफेंस बजट में तगड़ी बढ़ोत्तरी करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान ने भारत में अपने दूतावास में कामकाज किया बंद, विदेश मंत्रालय को भेजा लैटर