भारतीय मूल के लोग दुनिया के कई देशों की राजनीति में सक्रिय हैं और अपनी छाप भी छोड़ रहे हैं। कुछ देशों में तो प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति पद पर भी भारतीय मूल के लोग काबिज़ हैं। पर इन पदों के अलावा भी भारतीय मूल के लोग दूसरे देशों की संसद में अपनी जगह बना रहे हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया (Australia) में भी हुआ। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के वरुण घोष (Varun Ghosh) को सीनेटर बनने में कामयाबी मिली है। पेशे से बैरिस्टर रहे वरुण पहले अमेरिका (United States Of America) में वॉशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) स्थित वर्ल्ड बैंक के लिए सलाहकार के रूप में भी काम कर चुका है और अब ऑस्ट्रेलिया का सीनेटर बनना वरुण के लिए एक बड़ा मुकाम है।