चार लोगों ने की मारपीट और लूटपाट
भारत (India) के तेलंगाना (Telangana) राज्य के हैदराबाद (Hyderabad) शहर के सैयद के साथ चार लोगों ने मारपीट और लूटपाट की। सैयद रात के समय खाना लेकर अपने अपार्टमेंट जा रहा था। सैयद अमेरिकी राज्य इलिनॉय (Illionis) के शिकागो (Chicago) में रहता है। नॉर्थ कैम्पबेल (North Campbell) इलाके में उसके अपार्टमेंट के पास ही चार लोगों ने, जो नकाबपोश थे, ने सैयद के साथ मारपीट की और लूटपाट भी। चारों ने मारपीट के बाद सैयद से उसका खाना, रुपये और फोन छीन लिया और उसे लहूलुहान करके वहाँ से भाग गए।
सैयद ने लगाई मदद की गुहार
सैयद ने इस पूरी घटना के बारे में एक वीडियो के ज़रिए जानकारी दी और मदद की गुहार लगाईं। वीडियो में वह लहूलुहान दिखाई दे रहा है और मदद की गुहार लगाते हुए काफी परेशान भी।