17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अमेरिका को खुश करने के लिए हमारे खिलाफ हुए, इसका क्या इनाम मिलेगा?’, तनाव के बीच ईरान का कनाडा पर तंज

Iran War Latest Update: अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने कनाडा पर तंज कसा। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कनाडा को अमेरिका की ‘फार्म टीम’ कहा और पूछा– अमेरिका को खुश करने का क्या इनाम मिलेगा?
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Aug 17, 2026

Iran President India Visit news

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन(फोटो-ANI)

अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने अब कनाडा पर तंज कसते हुए नाराजगी जाहिर की है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कनाडा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका की बात मानने में कनाडा कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

बघई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कनाडा को अमेरिका की ‘फार्म टीम’ करार दिया। आइस हॉकी खेल में यह शब्द उन छोटी टीमों के लिए इस्तेमाल होता है जो मुख्य टीम के लिए खिलाड़ी तैयार करती हैं। यानी कनाडा अमेरिका के लिए सिर्फ काम करने वाली टीम बनकर रह गया है।

'अमेरिका कनाडाई सामानों पर टैरिफ लगाता है'

बघई ने लिखा कि अमेरिका कनाडा को अपना 51वां राज्य कहता है। अमेरिका कनाडाई सामानों पर टैरिफ लगाता है। जंगलों की आग से निकलने वाले धुएं को लेकर कनाडा को धमकाता भी है। लेकिन कनाडा का जवाब बस इतना होता है– 'समझ गया सर'। यानी कनाडा हर बात में सिर हिला देता है।

सबसे बड़ा आरोप यह है कि कनाडा अमेरिका की अगुवाई में ईरान के खिलाफ चलाई जा रही कार्रवाई में शामिल हो गया है। बघई ने इसे गैरकानूनी और जानबूझकर चुना गया युद्ध बताया।

अमेरिका से क्या इनाम मिलेगा?

बघई ने सवाल किया कि आखिर अमेरिका की बात मानकर कनाडा को क्या इनाम मिल रहा है? क्या सिर्फ अमेरिका को खुश करने के लिए इतना बड़ा कदम उठाया जा रहा है?

ईरान का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पहले से ही काफी ज्यादा है। कनाडा लंबे समय से अमेरिका का करीबी सहयोगी रहा है। दोनों देश सुरक्षा और व्यापार के मामलों में साथ काम करते हैं।

गलत कर रहा कनाडा

बघई के शब्दों में साफ झलकता है कि तेहरान इस समर्थन को बहुत गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कनाडा पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका को खुश रखने के चक्कर में गलत रास्ते पर चल रहा है। ईरान ने साफ कहा कि ऐसी कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ हैं और इससे क्षेत्र में अशांति बढ़ेगी।

हालांकि, कनाडा सरकार ने अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। लेकिन ईरान के इस तीखे हमले से साफ है कि दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो सकते हैं। बघई का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।