हालांकि, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर मोहसिन रेजाई (IRGC Ec Commander Mohsen Rezai) ने कहा था कि इजरायल (Israel) ने हमारे परमाणु ठिकानों (Nuclear Site) को निशाना बनाया, लेकिन हमारे संवर्धित परमाणु मटेरियल सुरक्षित हैं। हमने सारा मटेरियल दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि हमें मार्च में भनक लग गई थी कि युद्ध होने वाला है।