14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोजतबा खामेनेई का अंग काटे जाने की खबरों पर ईरान का खुलासा, जानें क्या कहा

Iran supreme leader news: ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोजतबा खामेनेई के गंभीर रूप से घायल होने, अंग काटने और कोमा में होने की अफवाहों को खारिज किया है। मंत्रालय के अनुसार हमले में उन्हें मामूली चोटें आई थीं और उनकी हालत स्थिर है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 19, 2026

Mojtaba Khamenei health update

मोजतबा खामेनई की हेल्थ अपडेट को लेकर ईरान ने दी जानकारी (Photo-IANS)

Mojtaba Khamenei Health Update: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत और उनके बेटे मोजतबा खामेनेई के गंभीर रूप से घायल होने की अटकलों के बीच ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहली बार आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय के जनसंपर्क एवं सूचना केंद्र के निदेशक हुसैन करमानपुर ने उन दावों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि हमले के बाद मोजतबा खामेनेई का कोई अंग काटना पड़ा। उन्होंने कहा कि न तो उनके चेहरे को कोई नुकसान पहुंचा और न ही शरीर का कोई हिस्सा काटा गया।

किस-किस को बनाया था निशाना

ईरानी मीडिया के अनुसार, हमले वाले दिन पाश्चर अस्पताल क्षेत्र, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के कार्यालय और क्रांतिकारी नेता के घर को निशाना बनाया गया था। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. जफरखंडी ने हालात की जानकारी लेने के बाद खुद मोटरसाइकिल से सीना अस्पताल पहुंचकर स्थिति संभाली, क्योंकि सड़कों पर भारी अराजकता थी। दोपहर में सूचना मिली कि मोजतबा खामेनेई को अस्पताल लाया जा रहा है। 

अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर तैयार किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पाया कि उन्हें कोई ऐसी गंभीर चोट नहीं थी, जिसके लिए बड़े ऑपरेशन की जरूरत पड़े। उनके शरीर पर कुछ घाव थे और पैर पर साधारण टांके लगाए गए।

सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने से बढ़ा रहस्य

बता दें कि मोजतबा खामेनेई को संभावित उत्तराधिकारी बताए जाने के बाद से अब तक सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। मोजतबा का अब तक ना कोई वीडियो संदेश जारी हुआ है और ना ही सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं।

इसी बीच साइप्रस में ईरान के राजदूत अलीरेजा सलारियन के बयान, जिसमें उन्होंने हाथ-पैर में चोट की बात कही थी, के बाद अटकलें तेज हो गई थीं। अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी स्थिति स्थिर है।

मोजतबा को लेकर फैली थी कई अफवाहे

बता दें कि अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा को लेकर कई तरह की अफवाहे फैली थी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि हमले में मोजतबा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके चेहरे और होंठों पर गंभीर जलन हुई, जिससे बोलने में दिक्कत हो रही है और प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। एक पैर पर तीन सर्जरी हो चुकी हैं, प्रोस्थेटिक लेग (नकली पैर) लगने की उम्मीद है। एक हाथ पर भी सर्जरी हुई, जो धीरे-धीरे ठीक हो रहा है।

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वे गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में है। कोम में मेडिकल इलाज ले रहे हैं। साथ ही बताया गया कि वे निर्णय लेने में भी असंभव है।