6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजरायल के पीएम के कुत्ते को दस दिन की जेल

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पालतू कुत्ते को 10 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। उनके इस पालते कुत्ते 'काईया' ने सांसद और मिनिस्टर सहित कई लोगों को काट लिया था।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

barkha mishra

•

Dec 14, 2015

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पालतू कुत्ते को 10 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। उनके इस पालते कुत्ते 'काईया' ने सांसद और मिनिस्टर सहित कई लोगों को काट लिया था।

अपने पालतू कुत्ते की इस सजा के बारे में जानकारी खुद नेतन्याहू ने एक पोस्ट में दी। उन्होने उस पोस्ट में लिखा कि 'हमें न चाहते हुए भी इस दस साल के कुत्ते को देना पड़ा। अब कानून के तहत कुत्ते को अगले 10 दिनों के लिए निगरानी में रखा जाएगा।

आगे उन्होने लिखा कि 'मुझे उम्मीद है कि मुझे मेरा कुत्ता वापस मिल जाएगा और तब तक वह काफी बदल चुका होगा। इस कुत्‍ते को नेतनयाहू ने जुलाई में एक शेल्‍टर होम से गोद लिया था।

बुधवार को हनुकाह जीविश हॉलीडे कार्यक्रम के दौरान पीएम के आवास पर पार्टी दी गई थी। इसी समय 'काइया' ने नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से सांसद शरीन हॉस्केल और उप विदेश मंत्री जिपी होतोवेली के पति को काटा था।