इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच एक साल से ज़्यादा समय तक चली जंग पर 27 नवंबर को सीज़फायर लागू कर दिया गया था। दोनों पक्षों के बीच समझौते के तहत युद्ध-विराम लगाया गया था। हालांकि सीज़फायर के बाद भी इज़रायली सेना ने कुछ मौकों पर लेबनान में एयरस्ट्राइक की, लेकिन पहले की तरह युद्ध अब खत्म हो चुका है। सीज़फायर लागू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घर भी लौट गए। लेकिन इसी बीच इज़रायल ने हिज़बुल्लाह को बड़ी चेतावनी दी है।