29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजा में अस्पताल के पास बड़ा हमला, ड्रोन से गिराए गए विस्फोटक, कई घायल

Gaza Hospital Attack: मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में अल-अक्सा शहादत अस्पताल के पास इजराइली ड्रोन हमले में कई फिलिस्तीनी नागरिक घायल हुए। उत्तरी गाजा में भी ड्रोन हमले की खबर है।
2 min read
Google source verification
Israeli Airstrike

ड्रोन से मध्य गाजा में अस्पताल परिसर पर इजराइल का हमला, photo credit: AI

Israeli Drone Attack: इजराइल ने मध्य गाजा क्षेत्र में फिर से हमले तेज कर दिए हैं। मध्य गाजा के दीर अल-बलाह (Deir al-Balah) स्थित अल-अक्सा शहादत अस्पताल (Al-Aqsa Martyrs Hospital) और उत्तरी गाजा पट्टी में कमाल अदवान अस्पताल के पीछे ड्रोन से हमले किए गए हैं। इन हमलों से आसपास के इलाकों में इजराइली हवाई हमलों को लेकर दहशत फैल गई।

अस्पताल के पास हमले

इजराइली ड्रोन और विमानों ने अल-अक्सा अस्पताल के प्रवेश द्वार और उसके पास बने मेडिकल वेयरहाउस व तंबुओं को निशाना बनाया है। उत्तरी गाजा पट्टी में कमाल अदवान अस्पताल के पीछे ड्रोन से भारी मात्रा में विस्फोटक गिराए गए। तेज धमाकों की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

इजराइल के हवाई हमलों में कई फिलिस्तीनी नागरिक घायल हुए हैं और आसपास शरण लिए विस्थापित लोग भी प्रभावित हुए हैं। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के लगातार हमलों से क्षेत्र की बची हुई चिकित्सा व्यवस्था और राहत कार्यों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

रिफ्यूजी कैंप निशाने पर

जबालिया में चार दिन पहले इजराइल ने रिफ्यूजी कैंप पर ड्रोन अटैक किए। हमले में 3 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए। ड्रोन हमला जबालिया रिफ्यूजी कैंप के उत्तरी हिस्से में एक स्कूल के पीछे बने घर को निशाना बनाकर किया गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और भगदड़ मच गई।

हमास के खात्मे तक हमले जारी

इजरायल हमास को खत्म करने या उसके हथियार डालने तक सैन्य कार्रवाई कर रहा है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए घातक हमले के बाद इजरायली सेना ने गाजा में सैन्य अभियान शुरू किया था, जो अब तक जारी है। इजरायल का मानना है कि हमास की सैन्य क्षमता को खत्म किए बिना देश की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती। हमास के पास कई रॉकेट, भूमिगत सुरंगें (टनल नेटवर्क), हथियारों के भंडार और प्रशिक्षित आतंकी हैं, जिन्हें इजरायल पूरी तरह खत्म करना चाहता है।

सैन्य कार्रवाई में इजरायल ने अभी तक हमास की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है, लेकिन इसका पूरी तरह अंत नहीं हुआ है। नेतन्याहू साफ कर चुके हैं कि गाजा से उनकी सेना तब तक नहीं हटेगी, जब तक हमास अपने हथियार नहीं डाल देता और गाजा के शासन से पूरी तरह हट नहीं जाता।