25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM हाउस में कॉकरोचों का डेरा,  जापानी प्रधानमंत्री ने बयां किया अनुभव  

Japanese PM Sanae Takaichi: जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची को भी कॉकरोचों ने काफी परेशान किया। पीएम ताकाइची ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपना अनुभव बयां किया है।
2 min read
Google source verification
Japanese PM Sanae Takaichi

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची (फाइल फोटो)

Japanese PM Sanae Takaichi Post on Cockroaches: भारत में ‘कॉकरोच’ सरकारों की नींद उड़ाए हुए हैं। वहीं, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची को भी कॉकरोचों ने काफी परेशान किया। हालात ये हो गए कि जब भी उन्हें कहीं कॉकरोच दिखाई देता, वह सहम जातीं और कभी-कभी तो उनकी चीख भी निकल जाती। पीएम ताकाइची ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपना अनुभव बयां किया है। हालांकि, कॉकरोच को लेकर उनका डर भारत में सरकारों से डर से काफी अलग है।

दरअसल, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने टोक्यो स्थित अपने आधिकारिक आवास से जुड़े अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम हाउस में काफी कॉकरोच थे, जिन्हें देखकर उनकी चीख निकल जाती थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उन्हें पूरी तरह हटा दिया गया है, ये राहत की बात जरूर है लेकिन मुझे थोड़ा अकेलापन महसूस हो रहा है। 

भूत नहीं, कॉकरोच से हुआ सामना

जापानी पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा - मैंने आधिकारिक आवास के बारे में बताया है, इसलिए अब उन सवालों के जवाब भी दूंगी, जो मुझसे अक्सर पूछे जाते हैं। जैसे कि क्या आपकी मुलाकात उन भूतों से हो चुकी है, जिनके आधिकारिक आवास में दिखाई देने की बात कही जाती है? उन्होंने इसके जवाब में लिखा- मैंने कभी किसी भूत का सामना नहीं किया, लेकिन हाल तक जब भी मुझे कॉकरोच दिखाई देते थे, तो चीखने वाली केवल मैं ही होती थी। सांसदों के हॉस्टल में रहने के दौरान मेरा सामना कभी कॉकरोच से सामना नहीं हुआ। लेकिन पीएम हाउस में काफी कॉकरोच थे।  

कॉकरोच से जाने से उदासी

प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा- आधिकारिक आवास में आने के बाद भी मैं खाने की मेज के नीचे सावधानी से सफाई करती थी, खाने के बचे हुए टुकड़ों को मजबूत ढक्कन वाले कूड़ेदान में डालती थी और प्लास्टिक के डिब्बों को धोकर अलग-अलग रखती थी। इसके बावजूद एक दिन जब अचानक एक कॉकरोच मेरे पैरों के पास से तेजी से गुजरा, तो मैं हैरान रह गई। हालांकि, अब कॉकरोच नजर नहीं आते। मुझे राहत तो मिली है, लेकिन साथ ही थोड़ी अकेलापन महसूस हुआ, या शायद उदासी भी।

ऑफिस से ज्यादा घर से काम

जापानी की पीएम की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही यह सवाल भी उठ रहे हैं कि पीएम हाउस में भी कॉकरोच की समस्या है। जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची अपने कार्यालय की तुलना में आधिकारिक प्रधानमंत्री आवास में अधिक समय बिताती हैं। वह यहीं से काम करना पसंद करती हैं। इस बारे में उन्होंने लिखा है- मैंने प्रधानमंत्री आवास का सक्रिय रूप से उपयोग करने का निर्णय लिया है, जिससे मुझे विशेष पुलिसकर्मियों सहित उन कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की संख्या कम करने में मदद मिलती है, जिन्हें मेरी सुरक्षा और कामकाज के लिए कार्यालय में तैनात करना पड़ता है।

भारत में पैर पसारती कॉकरोच जनता पार्टी

वहीं, भारत में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन हुआ था। इसके बाद से हर छोटे-बड़े मुद्दे को लेकर देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। CJP प्रोटेस्ट ने एक तरह से चेन रिएक्शन का काम किया है। बच्चे भी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आ रहे हैं। फिलहाल CJP स्कूल सुधारने के अभियान में जुटी हुई है, जिसने राज्य सरकारों की नींद उड़ा दी है।