3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबसे अमीर शख्स ने की भविष्यवाणी- आने वाले समय में इंसान अंतरिक्ष में पैदा होंगे और धरती पर छुट्टियां बिताने आएंगे

जेफ बेजोस ने भविष्‍यवाणी की है कि एक दिन इंसान अंतरिक्ष में पैदा होगा‌ और वह इंसान कुछ उसी तरह से धरती पर छुट्टी मनाने आएगा जैसे हम किसी पार्क में जाते हैं। स्‍पेस कंपनी ब्‍लू ओरिज‍िन के मालिक जेफ बेजोस ने कहा कि भविष्‍य में अंतरिक्ष में शहर बसेंगे और यहीं पर इंसानों का जन्‍म होगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 13 Nov 2021, 8:08 PM IST

jeff.jpg

नई दिल्ली।‌

दुनिया में दूसरे नंबर के सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोस ने अंतरिक्ष पर राज करने के लिए अपना खजाना पूरी तरह खोल दिया है ‌

ब्‍लू ओरिज‍िन के भविष्‍य को लेकर आयोजित एक चर्चा में बेजोस ने कंपनी की योजनाओं, अंतरिक्ष में खोज, धरती को बचाने जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्‍होंने अंतरिक्ष में बस्तियों को लेकर कहा कि ये एक तरह से तैरते हुए घरों की तरह से होंगे जहां पृथ्‍वी के मौसम और गुरुत्‍वाकर्षण की नकल की जाएगी। इन तैरते हुए घरों में 10 लाख लोग रह सकेंगे और वहां पर नदियां, जंगल और वन्‍यजीव भी होंगे।

यह भी पढ़ें:- टीपू सुल्तान के सिंहासन में लगे बाघ को बेचने के ब्रिटेन खोज रहा खरीदार, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

बेजोस ने कहा, 'सदियों तक स्‍पेस में लोग पैदा होंगे और यह उनका पहला घर होगा। वे इन अंतरिक्ष की बस्तियों में पैदा होंगे, इसके बाद वे धरती की यात्रा पर जाएंगे। यह कुछ उसी तरह से होगा जैसे हम छुट्टियां मनाने के लिए यलोस्‍टोन नैशनल पार्क में जाते हैं।' बेजोस ने बताया कि जब वह पढ़ाई कर रहे थे तब उन्‍होंने अपने एक भाषण में पहली बार अंतरिक्ष में बस्तियां बसाने की योजना पर अपने विचार साझा किए थे।

ऐमजॉन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस ने कहा कि किसी दूसरे ग्रह पर जाकर वहां जिंदगी फिर से शुरू करने से बेहतर है कि अंतरिक्ष में बस्तियों को बसाया जाए। बेजोस ने कहा, 'अगर मंगल ग्रह को बदल देते हैं या इस तरह का कुछ नाट‍कीय करते हैं तो यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण होगा और एक दूसरी पृथ्‍वी बनाने जैसा होगा। फिर वहां पर 10 से 20 अरब लोग रह सकेंगे।'

यह भी पढ़ें:- Chandra Grahan 2021: एक हजार साल बाद लगने जा रहा सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण, 18-19 नवंबर को देख सकेंगे अद्भुत नजारा

बता दें कि धरती के बाहर जीवन को कैसे विकसित किया जाए, इसको लेकर बेजोस और उनके धुर विरोधी अरबपति एलन मस्‍क के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। एलन मस्‍क बेजोस को पछाड़कर इस समय दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। मस्‍क की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स का मुख्‍य लक्ष्‍य मंगल ग्रह पर बस्तियां बसाना है। इस तरह से बेजोस ने अंतरिक्ष में बस्‍ती बसाने का दांव खेलकर मस्‍क पर निशाना साधा है।