
Khalistan supporters
कनाडा (Canada) में खालिस्तानी (खालिस्तान समर्थक) आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का झूठा आरोप भारत (India) पर लगाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बढ़ गई है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के भारत पर आरोप लगाने पर भारत ने इसे बेबुनियाद और बेतुका बता दिया था। इसी वजह से दोनों देशों के बीच संबंधों में भी खटास आ गई। ट्रूडो के एक खालिस्तानी आतंकी का समर्थन करने पर खालिस्तानियों का हौसला भी बढ़ गया। कनाडा में खालिस्तान समर्थक लोग बड़ी संख्या में हैं। उनमें से कई लोगों को आतंकियों का दर्जा मिला हुआ है। ये खालिस्तानी भारत के खिलाफ जहर उगलने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में भारत के खिलाफ इन खालिस्तानियों की नई साजिश के बारे में पता चला है।
क्या है खालिस्तानियों की साजिश?
भारत के खिलाफ नई साजिश के तहत कनाडा में रहने वाले खालिस्तान समर्थक पंजाब के युवा सिखों को जाल में फंसा रहे हैं। इन युवा सिखों को कनाडा के वीज़ा का लालच देकर फंसाया जा रहा है। कनाडा में कई बड़े और प्रभावशाली सिख खालिस्तान समर्थक हैं। ऐसे में वो आसानी से युवा सिखों के लिए वीज़ा का इंतज़ाम कर देते हैं। बाद में उन्हें भी भारत विरोधी एजेंडा का हिस्सा बना लिया जाता है।
क्यों फंस जाते हैं युवा सिख जाल में?
बेरोज़गारी की वजह से कई युवा सिख इस जाल में फंस जाते हैं। उन्हें कनाडा में छोटी-मोती नौकरी दिला दी जाती हैं और उन्हें भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त कर लिया जाता है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में रॉकेट लॉन्चर शैल फटने से ब्लास्ट, 4 बच्चों समेत 8 की मौत
Published on:
27 Sep 2023, 6:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.