31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6.9 तीव्रता के भूकंप से काँपा Fiji का अपतटीय क्षेत्र, सुनामी के खतरे पर अमरीकी सिस्टम का बयान

फिज़ी का अपतटीय क्षेत्र हाल ही में भूकंप के तेज़ झटके से काँप उठा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Nov 2022, 4:20 PM IST

fiji_earthquake_on_offshore.jpg

Earthquake hits offshore of Fiji

फिज़ी (Fiji), जो दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया में एक द्वीप देश है, हाल ही में भूकंप के झटके से काँप उठा। यह भूकंप फिज़ी की राजधानी सुवा (Suva) से 399 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित अपतटीय क्षेत्र में आया। सुवा के इस अपतटीय क्षेत्र में यह भूकंप 587.2 किलोमीटर की गहराई में आया। अमरीका के जियोलॉजिकल सर्वे (U.S. Geological Survey) ने आज शनिवार, 12 नवंबर को इस बात की जानकारी दी। इससे पहले भी फिज़ी में इस तरह की तीव्रता के भूकंपों के मामले देखे गए हैं।


क्या सुनामी का है खतरा?

फिज़ी एक द्वीप देश है। ऐसे में अपतटीय क्षेत्र में इस तरह के भूकंप से सुनामी (Tsunami) की संभावना भी बन जाती है। इस बारे में अमरीका के सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने जायज़ा लेते हुए जानकारी दी है कि इस भूकंप की वजह से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।


यह भी पढ़ें- Canada में कॉलेज के बाहर चली गोलियाँ, 4 लोग हुए घायल, कॉलेज में लगा लॉकडाउन