31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Canada में कॉलेज के बाहर चली गोलियाँ, 4 लोग हुए घायल, कॉलेज में लगा लॉकडाउन

Shooting In Canada: कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर के एक कॉलेज के बाहर गोलीबारी की घटना देखने को मिली। इसमें 4 लोगों को गोली लगने की खबर सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Nov 2022, 1:57 PM IST

canada_shooting.jpg

Shooting near a college in Canada

कनाडा (Canada) के एक कॉलेज के पास हाल ही में गोलीबारी की एक घटना देखने को मिली। कनाडा के क्यूबेक (Quebec) प्रोविंस का शहर मॉन्ट्रियल (Montreal) देश का दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या वाला शहर है। कनाडा में शुक्रवार, 11 नवंबर शाम 5:30 बजे (भारतीय समायनुसार शनिवार, 12 नवंबर सुबह 4 बजे) दहशत फैलाने वाली यह घटना देखने को मिली, जब शहर के लावाल (Laval) इलाके में स्थित मोंटमोरेन्सी (Montmorency) कॉलेज के पास स्थित एक पार्क से गोलीबारी की आवाज़ सुनाई दी। इस गोलीबारी में 4 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल दे जाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इन चारों लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है।


कॉलेज में लगा लॉकडाउन

गोलीबारी के दौरान मोंटमोरेन्सी कॉलेज में करीब 10,000 छात्र और टीचर्स मौजूद थे। इस घटना के बाद पूरी शाम के लिए कॉलेज में लॉकडाउन लगा दिया गया। इस दौरान पुलिस ने शूटर को ढूंढने का काम शुरू कर दिया। हालांकि ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार शूटर को अभी तक पकड़ा नहीं गया है, पर लोकल पुलिस ने जल्द ही शूटर को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।


यह भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin क्या इस बार करेंगे G20 सम्मेलन को संबोधित? Kremlin ने जारी किया बयान

पुलिस की कार्यवाही के बारे में मेयर ने किया ट्वीट

लावाल इलाके के मेयर स्टीफन बॉयर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "शूटिंग के बाद लावाल पुलिस के कॉल के बाद मैं मोंटमोरेन्सी कॉलेज की स्थिति का करीब से निरीक्षण कर रहा हूँ। साथ ही मैं लावाल पुलिस के सम्पर्क में भी हूँ और पुलिस की कार्यवाही जारी है।"


कब देंगे अपडेट?

मेयर स्टीफन बॉयर ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, "कल नवंबर 12 को सुबह 11 बजे मैं लावाल पुलिस के प्रमुख पियरे ब्रोचेट के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला हूँ और इसमें मोंटमोरेन्सी कॉलेज के पास हुई शूटिंग के बारे में अपडेट उपलब्ध कराया जाएगा।"


यह भी पढ़ें- "क्या चिड़िया हमारे बच्चों की रक्षा करेगी?" फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron के इस सवाल पर Elon Musk ने दिया यह जवाब