26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin क्या इस बार करेंगे G20 सम्मेलन को संबोधित? Kremlin ने जारी किया बयान

व्लादिमीर पुतिन की इस साल G20 शिखर सम्मेलन में उपस्थिति/संबोधन को लेकर क्रेमलिन ने बयान दिया है। क्या रूस के राष्ट्रपति इस साल इस सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
vladimir_putin_in_g20.jpg

Vladimir Putin

इस साल का G20 शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया के बाली में 15-16 नवंबर में आयोजित हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) समेत सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के इस सम्मेलन में उपस्थिति/संबोधन पर भी जानकारी सामने आ गई है।


क्या कहा क्रेमलिन ने?

इस साल फरवरी में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध की अभी भी समाप्ति नहीं हुई है। ऐसे में पुतिन का इस साल के G20 शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेने की पहले से ही योजना नहीं थी। अब रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) स्थित क्रेमलिन (Kremlin) की तरफ से बयान आया है कि पुतिन इस सम्मेलन को वर्चुअली भी संबोधित नहीं करेंगे।


यह भी पढ़ें- "क्या चिड़िया हमारे बच्चों की रक्षा करेगी?" फ्रांसीसी राष्ट्रपति Emmanuel Macron के इस सवाल पर Elon Musk ने दिया यह जवाब